फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: During Dhirendra Shastri's visit, he said- Rameshwar, those who threaten him should listen, Ram's chil

Bhopal:धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा में बोले-रामेश्वर धमकी देने वाले सुन लें राम की औलाद किसी से डरने वाली नहीं

Mon, 25 Nov 2024 07:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 25 Nov 2024 07:06 PM IST
सार

धीरेन्द्र शास्त्री की हिन्दू एकता पदयात्रा में सोमवार को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए। और पदयात्रा में कदम से कदम मिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों कान खोल कर सुन लो  श्री राम की औलाद किसी से डरने वाली नहीं है। 

विज्ञापन
Bhopal: During Dhirendra Shastri's visit, he said- Rameshwar, those who threaten him should listen, Ram's chil
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हिन्दू एकता पदयात्रा में रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
बागेश्वर घाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में सोमवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा से भाजपा विधायक, हिन्दूवादी नेता रामेश्वर शर्मा भी शामिल हुए। इस दौरना उन्होंन े यह यात्रा रुकने नहीं देंगे हम सब ने यह संकल्प लिया है। पूरा संत समाज हमारे साथ है, प्रतिदिन महाराज की यात्रा में सम्मिलित हो रहा है। लेकिन कई लोग महाराज को धमकियां भी दे रहे हैं। धमकी देने वालों कान खोल कर सुन लो 'श्री राम की औलाद किसी से डरने वाली नहीं है'। हम किसी को छेड़ते नहीं हैं और यदि किसी ने हमें छेड़ा तो हम उसको फिर बजरंगबली जी की तरह छोड़ते भी नहीं हैं। 



जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक यह यात्रा चलती रहेगी
रामेश्वर शर्मा ने बाबा बागेश्वर की यात्रा को लेकर कहा कि सनातन हिंदू एकता पदयात्रा भले ही 29 तारीख तक है, पर परमात्मा की कृपा से यह यात्रा जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने शुरू की है, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक यह यात्रा चलती रहेगी। यह यात्रा रुकने नहीं देंगे हम सब ने यह संकल्प लिया है। पूरा संत समाज हमारे साथ है, प्रतिदिन महाराज की यात्रा में सम्मिलित हो रहा है। रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि एक बात ध्यान रखना कि जो संकल्प हमें पूज्य महाराज जी ने दिलाया है उसे सुनकर हमें भूलना नहीं है। गांव में, घर में, गली में, मोहल्ले में, बस में, ट्रेन में, शादी-विवाह में, शुभ कार्य में जहां भी जाएं, एक ही संदेश देंगे जो हमे महाराज श्री ने दिया है कि "हम सब हिंदू एक हैं"। यह संदेश अगर चला गया तो जितने दुष्ट प्रवृत्ति के लोग, सनातन पर हमला करने वाले लोग, हमारे खिलाफ बोलने वाले लोग, चाहे जो बोलें लेकिन आज नहीं तो कल पूरे ब्रह्मांड में यह केसरिया जरूर फहराया जाएगा। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाबा बागेश्वर की पदयात्रा को लेकर कहा है कि यदि सन्यासी चाहे तो आश्रम और मठ-मंदिरों में बैठकर आसन लगाकर परमात्मा में लीन होने की प्रार्थना कर सकता है, लेकिन पूरे संसार को, पूरे ब्रह्मांड को राजा राम की संस्कृति बताने के लिए जो बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पदयात्रा प्रारंभ की है वह सोते हुए हिंदुओं को जगाने की यात्रा है। 
विज्ञापन



 
जब केसरिया लहराएगा नहीं होगा लव जिहाद
रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि जिस दिन यह केसरिया हर घर पर फहरा गया, उस दिन ना तो लव जिहाद होगा, ना कोई मंदिर टूटेगा और ना कोई बेटियों की तरफ आंख उठा कर देख सकेगा। जिधर तुम मुड़ कर देखोगे तो वहां बागेश्वर धाम आंखों में से निकलकर दुश्मन को भस्म कर देंगे। इस एकता पदयात्रा में सनातनियों का संकल्प धर्म विरोधियों को तहस-नहस कर देगा। रामेश्वर शर्मा ने अपने आप को बाबा बागेश्वर का छोटा सिपाही बाते हुए कहा कि मैं तो महाराज जी का छोटा सा सिपाही हूं, सेवक हूं, पर परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि हे राजाराम बागेश्वर धाम को और ताकत व शक्ति और इतनी कृपा बरसाना कि जहां भी हमारे झंडे या सनातन का विरोध हुआ है, बागेश्वर धाम वहां भी झंडा गाड़कर जय श्री राम का उद्घोष करें। मैं सभी राजनेताओं से भी कहना चाहता हूं कि भले ही दल छूट जाए लेकिन सनातन नहीं छूटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed