फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Daughters should not stay at home due to lack of dowry, Women's gathering will be held with concern

Bhopal News: दहेज के अभाव में घर न रह जाएं बेटियां... फिक्र के साथ होगा महिलाओं का जलसा, जानें प्रोग्राम

Fri, 08 Nov 2024 03:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 03:47 PM IST
सार

राजधानी की मस्जिद मदारुल मुहाम में शनिवार 9 नवंबर को यह आयोजन होगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान हैदराबाद के इस्लामिक स्कॉलर डॉ. अलीम फलकी साहब खास बयान करेंगे। 

विज्ञापन
Bhopal: Daughters should not stay at home due to lack of dowry, Women's gathering will be held with concern
डॉ. अलीम फलकी 8 नवंबर को भी भोपाल में रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महंगी शादियां, बड़े दिखावे, दहेज के नाम पर बड़ा लेन-देन और दहेज की अपेक्षा तथा फरमाइश। नतीजा कई गरीब लड़कियों के निकाह में आने वाली मुश्किलों के रूप में सामने है। समाज में फैली इन बुराइयों से बचने के लिए एक फिक्र के साथ राजधानी भोपाल में एक आयोजन किया जाएगा। खासतौर से महिलाओं को केंद्रित इस आयोजन में देश के कई नामवर उलेमा शामिल होकर तकरीर करेंगे।
विज्ञापन


राजधानी की मस्जिद मदारुल मुहाम में शनिवार 9 नवंबर को यह आयोजन होगा। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक यह कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान हैदराबाद के इस्लामिक स्कॉलर डॉ. अलीम फलकी साहब खास बयान करेंगे। वे महंगी शादियों के कारण समाज में फैल रही बुराइयों और मुश्किलों से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि इस्लाम की तालीम और आसमानी किताब में शादियों को आसान बनाने की ताकीद की गई है। इसमें कहा गया है कि शादियों में फिजूलखर्ची और दिखावे से बचा जाए, ताकि हर तबके की लड़कियां आसानी से ब्याही जा सकें। लेकिन बदलते दौर में शादियां खर्चीली होती जा रही हैं। महंगे मैरिज गार्डन और हॉल, मेहमानों की बड़ी फेहरिस्त और दहेज के नाम किए जाने वाले बड़े लेनदेन अब प्रचलन में हैं। इसकी वजह से गरीब परिवार की बेटियां ब्याहने में कई मुश्किलें पसरने लगी हैं। इन्हीं मुश्किलों से निजात पाने की कोशिशों के बीच यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम खासतौर से महिलाओं पर केंद्रित रखा गया है। इसमें पर्दा व्यवस्था के साथ पुरुषों की भी सहभागिता रहेगी। 
विज्ञापन


एक संबोधन यहां भी होगा
डॉ. अलीम फलकी 8 नवंबर को भी भोपाल में रहेंगे। इस दिन वे शाम 6 से रात 9 बजे कमला पार्क स्थित मस्जिद फैज बहादुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। डॉ. अलीम फलकी इस दौरान 60+ रिटायर्ड पर्सन ए बर्डन ऑर ए ब्लेसिंग? विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी भी खास तौर से मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed