फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Fraudster raped two women by calling himself a widower, told his wife to be his mother

Bhopal Crime: जालसाज ने खुद को विधुर बता दो महिलाओं से किया रेप, पत्नी को मां बताया, वीडियो बनाकर 85 लाख ठगे

Wed, 03 Sep 2025 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 09:04 PM IST
सार

35 वर्षीय अविनाश प्रजापति अपने थाना क्षेत्र में रहता है। वह शादीशुदा है। अविनाश ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उसने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी की इच्छा जाहिर की थी। दो महिलाएं उसके झांसे में आ गईं। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Fraudster raped two women by calling himself a widower, told his wife to be his mother
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक शातिर जालसाज ने शादीशुदा होने के बाद भी खुद को विधुर बताकर दो महिलाओं को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। अपनी पत्नी को दोनों पीड़ित महिलाओं के सामने मां बनाकर पेश किया और आने वाले दिनों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जालसाज युवक जब दुष्कर्म करता, उसकी पत्नी महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाती थी। महिलाओं को ठगी का शिकार होने का अहसास होने के बाद जब पैसे मांगे और शादी के लिए दबाव बनाया तो जालसाज ने महिलाओं को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। बागसेवनिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पीड़िता अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहती है और दूसरी अशोका गार्डन क्षेत्र में रहती है। दोनों महिलाएं तलाकशुदा हैं। जालसाज ने एक महिला से 45 लाख और दूसरी महिला से 40 लाख की ठगी की है।
विज्ञापन


डीसीपी जोन-2 डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 35 वर्षीय अविनाश प्रजापति अपने थाना क्षेत्र में रहता है। वह शादीशुदा है। अविनाश ने मेट्रोमोनियल साइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। उसने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी की इच्छा जाहिर की थी। अविनाश की प्रोफाइल देखने के बाद प्रायवेट बैंक में नौकरी करने वाली 34 वर्षीय महिला ने उससे संपर्क किया तो अविनाश ने बताया कि वह स्टील कारोबारी है और छत्तीसगढ़ में उसकी फैक्ट्री है। परिवार में मां के अलावा एक बेटा है, इसलिए वह शादी करना चाहता है। महिला को अविनाश पसंद आया तो दोनों के बीच बातचीत होने लगी। दिसंबर 2024 में अविनाश ने महिला को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और कोई नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। इस दौरान पीड़िता को अपनी पत्नी से मिलवाया और बताया कि यह मेरी मां है। महिला ने भी कहा कि मेरे पांच साल का पोता है, उसकी देखभाल करने के लिए बेटे की शादी करनी है। महिला शादी के लिए तैयार हो गई और शारीरिक संबंध बनने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूर्व प्रेमी ने गला रेतकर की युवती की हत्या, शादी तय होने से था नाराज, कमरे से मिला शव; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के नाम पर ठगे 40 लाख और पांच लाख के जेवर
पुलिस के अनुसार अविनाश प्रजापति ने निजी बैंक में कार्य करने वाली 33 वर्षीय महिला से कहा कि तुमसे शादी करने वाला हूं। छत्तीसगढ़ में मेरी स्टील की फैक्ट्री है। तुम्हारे पास जो नकदी हो उसका निवेश कर दो, फैक्ट्री का विस्तार हो जाएगा अब तो शादी होने वाली है। महिला अविनाश के झांसे में आकर अपनी नकदी और लोन लेकर 40 लाख रुपए जालसाज को दे दिए। पांच लाख के जेवर भी दे दिए। महिला ने जब रुपए वापस मांगे तो उसने रुपये देने और शादी करने से इंकार कर दिया। परेशान होकर दोनों महिलाओं ने थाने जाकर उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने इस मामले में अविनाश की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- लुटेरी महिला ने गले और कान से जेवरात छीने, पुरुष साथियों संग हुई फरार

ब्यूटीशियन का शोषण कर ऐंठे 40 लाख
अविनाश बैंककर्मी महिला के साथ अशोका गार्डन में रहने वाली एक ब्यूटीशियन को भी शादी का झांसा देकर 40 लाख रूपए ऐंठ लिए हैं। ब्यूटीशियन भी तलाकशुदा है और मेट्रोमोनियल साइट्स के जरिए अविनाश के संपर्क में आई थी। बैंककर्मी महिला को जिस तरह से ठगा था, उसी तरह से ब्यूटीशियन को भी निवेश के नाम पर 40 लाख का चूना अविनाश और उसकी पत्नी ने मिलकर लगाया है। ब्यूटीशियन की शिकायत पर भी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बागसेवनिया थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद से अविनाश और उसकी पत्नी फरार हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed