फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Drug consignment worth crores seized in the capital, 56 arrested across the state

Bhopal Crime: राजधानी में पकड़ाई नशे की करोड़ों की खेप, प्रदेशभर में 56 गिरफ्तार, 6 कारें समेत 11 वाहन जब्त

Thu, 14 Nov 2024 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 10:19 PM IST
सार

भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर नशे की बड़ी खेप जब्त की है। उनकी कार की तलाशी लेने पर 8 किलो 400 ग्राम चरस कीमती लगभग 8 करोड़ 40 लाख रुपये, 2 लाख रुपये नगदी, 5 मोबाइल फोन और स्कोडा कार समेत कुल कीमती लगभग 8 करोड़ 60 लाख रुपये का माल जब्त हुआ है। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Drug consignment worth crores seized in the capital, 56 arrested across the state
भोपाल में करोड़ों की तरस के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस अवैध नशे के कारोबार को नेस्तनाबूद करने के लिए मुहिम छेड़ निरंतर कार्रवाई कर रही है। डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देश पर मध्य प्रदेश पुलिस ने गुरुवार सुबह आठ बजे से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पहले ही दिन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सुबह से शाम तक कार्रवाई कर मात्र आठ घंटो में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 700 किलोग्राम से अधिक अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने राजधानी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर 8.4 किलोग्राम चरस बरामद की है। प्रदेश में कुल 56 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि खजूरी सड़क स्थित ग्राम बरखेड़ा सालम जोड़ के पास स्कोडा कार में सवार एक महिला और दो पुरुष मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले हैं। मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपने नाम आमिर कुरैशी (52) निवासी हनुमानगंज, प्रतीक मिश्रा (36) निवासी पिपलानी और जाहिदा कुरैशी (48) निवासी हनुमानगंज बताया। आरोपीगणों के कब्जे से मिली कार की तलाशी लेने पर 8 किलो 400 ग्राम चरस कीमती लगभग 8 करोड़ 40 लाख रुपये, 2 लाख रुपये नगदी, 5 मोबाइल फोन और स्कोडा कार समेत कुल कीमती लगभग 8 करोड़ 60 लाख रुपये का माल जब्त हुआ है। 
विज्ञापन


43 स्थानों पर हुई एक साथ कार्रवाई 
अभियान के पहले दिन पुलिस ने 43 स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता पाई है। भोपाल में क्राइम ब्रांच ने 8.4 किलोग्राम चरस, खरगोन जिले के चैनपुर में 478 किलोग्राम गांजा, सिवनी जिले के धनौरा में 80 किलोग्राम गांजा, छिंदवाड़ा जिले के कोतवाली थाना में 42 किलोग्राम गांजा तथा नीमच के रतनगढ़ थाना में 60 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त हुआ। 6 कार एवं एक ट्रक समेत कुल 11 वाहन भी पुलिस ने जब्त किए हैं। इस प्रकार प्रदेश में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर 37.58 ग्राम स्मैक, 649 ग्राम ब्राउन शुगर, 60 किलो डोडाचूरा, 61 ग्राम एमडी सहित 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर
इस अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा कई संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर अवैध मादक पदार्थो के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में मादक पदार्थों के उत्पादन और वितरण में शामिल आपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अवैध मादक पदार्थों पर रोक लगाना है, बल्कि जनता में इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed