फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime Cyber police returned five lakhs to an old man two arrested

Bhopal Crime: साइबर पुलिस ने बुजुर्ग को लौटाए पांच लाख, दो गिरफ्तार, जालसाजों ने ठगे थे साढ़े आठ लाख रुपये

Wed, 04 Dec 2024 10:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Dec 2024 10:16 PM IST
सार

राज्य साइबर पुलिस ने बुजुर्ग को पांच लाख रुपये लौटाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग से साढ़े आठ लाख रुपये ठगे थे। दोनों आरोपी बीकानेर (राजस्थान) से पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
Bhopal Crime Cyber police returned five lakhs to an old man two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सायबर पुलिस ने 81 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को करीब पांच लाख रुपये वापस करवाए हैं। सायबर जालसाजों ने बुजुर्ग के बैंक एकाउंट में हवाला की राशि होने का कहकर उन्हें डिटिजल अरेस्ट किया और मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई और बैंक अफसर बनकर करीब साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए थे। इस मामले में दो जालजासों को राजस्थान के बीकानेर से पकड़ा गया है। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मई 2024 में बुजुर्ग व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति ने स्टेट बैंक का अधिकारी बनकर कॉल किया था। उसने बुजुर्ग को बताया कि उनके केवायसी दस्तावेजों का उपयोग कर एक फर्जी खाता खुलवाया गया है, जिसमें हवाला का पैसा आया है। इस प्रकार मुंबई क्राइम ब्रांच, सीबीआई, ईडी के अधिकारी बनकर आवेदक को डिजिटली अरेस्ट किया गया और डरा-धमकाकर उनसे 8 लाख 45 हजार 866 रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने पर राज्य सायबर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन


विवेचना के दौरान पुलिस ने अपराध से संबंधित सभी बैंक खातों की जानकारी ली तो वह अलग-अलग राज्यों में पाए गए। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जानकरी प्राप्त की गई। इसमें खाता धारक और खाते में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के उपयोगकर्ता नोखा बीकानेर राजस्थान के होना पाए गए। आरोपियों की पहचान होते ही राज्य साइबर पुलिस की एक टीम बीकानेर राजस्थान पहुंची तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खाते में कुल 10 लाख 2 हजार 336 रुपये थे, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज करवा दिए। इसमें से 81 साल के बुजुर्ग से ठगी गई राशि में कुल 4 लाख 99 हजार 999 रुपये की राशि आवेदक को सुपुर्द भी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed