फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Couple burnt to death while sleeping, bodies found lying on the bed after breaking the door

Bhopal Crime: सोते समय आग में जलकर दंपती की मौत, दरवाजा तोड़ने पर बिस्तर पर पड़े मिले शव

Thu, 14 Nov 2024 10:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 10:48 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। घर में सो रहे दंपती को जलने से मौत हो गई। धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके शव बिस्तर पर जली हुई अवस्था में मिले। 

विज्ञापन
Bhopal Crime: Couple burnt to death while sleeping, bodies found lying on the bed after breaking the door
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी के मिसरोद स्थित नई बस्ती जाटखेड़ी में रहने वाले एक दंपती की संदिग्ध हालत में आग से जलकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह घर से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो उनके शव बिस्तर पर जली हुई अवस्था में मिले। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक तौर पर यह हादसा माना जा रहा है, लेकिन घटना के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सतीश बिराड़े (26) नईबस्ती जाटखेड़ी में रहता था और फूल माला बेचने का काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी आम्रपाली बिराड़े (24) से हुई थी। सतीश के माता-पिता और अन्य परिजन भी नईबस्ती में रहते हैं। सतीश परिवार वालों के पास ही एक कमरा बनाकर रह रहा था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच मोहल्ले वालों ने सतीश के कमरे से धुआं निकलता देख परिजनों को सूचना दी। घर वालों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह भीतर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर धुआं भरा हुआ था। सतीश और उसकी पत्नी आम्रपाली के शव जली हुई अवस्था में बेड पर पड़े हुए थे। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसा मान रही पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा मान रही है। अनुमान है कि रात को सोते समय किसी कारण से घर में आग लगी होगी। आग सुलगने से निकले धुएं से दोनों बेहोश हो गए होंगे, इसलिए न तो बाहर भाग पाए और न ही शोर मचाया। पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने और जांच के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed