फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Brother brutalized a four year old innocent child, revealed after feeling pain

Bhopal Crime: चार साल की मासूम से भाई ने की दरिंदगी, दर्द होने पर हुआ खुलासा, आरोपी भी नाबालिग

Thu, 24 Oct 2024 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Oct 2024 04:20 PM IST
सार

भोपाल में 4 साल की बच्ची थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में उसके चाचा का मकान है। करीब एक महीने पहले उसका चचेरा भाई उसे खेलने का कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Brother brutalized a four year old innocent child, revealed after feeling pain
मासूम के साथ दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची से दुष्कर्म उसके 13 साल के चचेरे भाई ने किया है। वह खेलने के बहाने अपने घर बच्ची को लेकर पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी परिजन को उस समय लगी, जब बच्ची ने प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां ने बच्ची का प्राइवेट पार्ट चेक किया तो उन्हें स्वेलिंग और रेडनेस नजर आई। इस दौरान बच्ची ने अपने चचेरे भाई के द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 4 साल की बच्ची थाना क्षेत्र में रहती है। उसके पड़ोस में उसके चाचा का मकान है। करीब एक महीने पहले उसका चचेरा भाई उसे खेलने का कहकर अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बताया गया है कि आरोपी रिश्ते में होने के कारण पारिवारिक दबाव के चलते थाने में शिकायत तत्काल नहीं की गई। बुधवार को परिजन बच्ची को थाने लेकर पहुंचे, वहां चचेरे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल करा लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि दोनों एक ही परिवार के हैं और आरोपी पक्ष द्वारा ऐसी घटना होने से इंकार किया था, लेकिन मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। लिहाजा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया है। यह भी बात सामने आई है कि बाल अपचारी पूर्व में भी बच्ची के साथ गंदी हरकत कर चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed