फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Congress leaders met DG to lift the ban on open meeting with prisoners on Eid, said- relaxation should

Bhopal: ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात पर रोक हटाने DG से मिले कांग्रेस नेता, बोले- होली दिवाली की तरह मिले छूट

Fri, 28 Mar 2025 07:17 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 28 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने भोपाल जेल डीजी से ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि होली, दिवाली जैसे त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी अब ईद के मौके पर भी इस तरह की रोक को लगाना जायज नहीं है। 

विज्ञापन
Bhopal: Congress leaders met DG to lift the ban on open meeting with prisoners on Eid, said- relaxation should
मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईद के त्योहार पर जेल में बंद कैदियों से उनके परिजनों के मिलने पर इस वर्ष रोक लगाई गई है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अब्बास हफीज ने शुक्रवार को भोपाल जेल डीजी से मुलाकात कर ईद पर कैदियों से खुली मुलाकात पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की। उन्होंने जेल डीजी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कहा गया है कि जेल में कैदियों से हर त्यौहार पर उनके परिजन मिलने आते हैं। जिसे खुली मुलाक़ात के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इस बार ईद पर विशेष तौर पर एक नोटिस जारी किया गया है कि ईद पर होने वाली खुली मुलाकात पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन


होली दिवाली पर नहीं लगी थी कोई रोक 
इस संबंध में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता ने जेल डीजी से मुलाकात कर इस रोक को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि होली, दिवाली जैसे त्योहारों पर कोई रोक नहीं लगाई गई थी इसलिए ईद के मौके पर भी इस तरह की रोक को लगाना जायज नहीं है। जेल प्रशासन को इस बारे में विचार कर इस रोक को हटाना चाहिए जिससे कैदियों से मिलने उनके परिवारजन आ सके और गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रामेश्वर शर्मा बोले- वक्फ की जमीन से केवल दो-चार-दस परिवार पलते रहे इससे काम नहीं चलेगा

कांग्रेस नेता की मुलाक़ात पर डीजी ने दिया आश्वासन
भोपाल जेल डीजी ने आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पर जेल प्रशासन विचार करेगा और जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि सरकार इस पर निर्णय लेगी और बंद कैदियों को उनके परिवार जनों से मिलने की खुली छूट देगी।

यह भी पढ़ें-गांव के बच्चों ने शहर के बच्चों को पछाड़ा, लड़कियां रहीं अव्वल


कैदियों के परिवार में उम्मीद
ईद के त्योहार पर जेल में सजायाफ्ता कैदियों से मिलने वाले परिवार वालों को उम्मीद जागी है कि अब जेल प्रशासन अपनी निर्णय पर विचार करेगा। जिससे वह ईद के मौके पर हर साल की तरह इस बार भी जेल में अपने परिवार से मुलाकात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed