फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Cancer day care center started in Madhya Pradesh will now be available across the country, two thousan

Bhopal: मध्य प्रदेश में शुरू हुआ कैंसर डे-केयर सेंटर अब पूरे देश में,एमपी के बढ़ेगीं एमबीबीएस की दो हजार सीटें

Sat, 01 Feb 2025 08:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 01 Feb 2025 08:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में शुरू हुए कैंसर डे-केयर अब पूरे देश में शुरू करने की घोषणा केन्द्रीय बजट में की गई है।  अगले तीन सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोला जाएगा। वहीं प्रदेश में एबीबीएस की दो हजार सीटें बढ़ेगीं।

विज्ञापन
Bhopal: Cancer day care center started in Madhya Pradesh will now be available across the country, two thousan
कैंसर डे केयर सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शुरू हुए कैंसर डे-केयर अब पूरे देश में शुरू करने की घोषणा केन्द्रीय बजट में की गई है।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश के सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर शुरू किया जाएगा। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि कैंसर के सुगम इलाज के लिए अगले तीन सालों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर खोला जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 में 200 सेंटर की स्थापना होगी।  वहीं डॉक्टरों की कमी दूर करने के बजट में अगले पांच वर्ष में 75 हजार सीटें बढ़ाने की बात कही गई है, जिनमें 10 हजार सीटें 2025-26 के सत्र में बढ़ेंगी। इन सीटों में मध्य प्रदेश करीब दो हजार सीटें बढ़ेगी। इसी तरह से कैंसर की 36 दवाओं को सीमा शुल्क से छूट देने और 37 दवाओं को रोगी सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत लाने से प्रदेश के कैंसर रोगियों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



यहां खुलेंगे मेडिकल कॉलेज
सत्र 2026-27 में मंडला, धार और छतरपुर और उसके बाद उज्जैन, छतरपुर, सीधी टीकमगढ़ जिले में कॉलेज खुलेंगे। इस तरह 12 कॉलेज में दो हजार से अधिक सीटें रहेंगी। इनके अतिरिक्त 14 जिलों में सार्वजनिक, निजी भागीदारी (पीपीपी) से मेडिकल कॉलेज शुरू करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन



 
जानें क्या होता है डे-केयर
कैंसर डे केयर सेंटर में मेडिकल साइंस के आधुनिक उपकरण होंगे, जिसमें मरीजों की कीमोथेरेपी से लेकर जरूरी दवाएं मुहैया कराई जाएगी। डे केयर सेंटर कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को कैंसर की बीमारी से निपटने में भी मदद करेगी। इसके अलावा मरीजों और परिजनों को चिकित्सीय सलाह और अन्य सहायता प्रदान भी करेगा। अस्पतालों में कैंसर डे केयर यूनिट शुरू होने से मरीजों और घरवालों को मनोवैज्ञानिक और व्यावहारिक सहायता भी मिलेगी। डे केयर सेंटर शुरू होने से मरीजों को इलाज में बेहतर सुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश से हुई थी शुरूआत
स्टेट कैंसर नोडल अधिकारी डाॅ. सीएम त्रिपाठी ने बताया कि कैंसर रोगियों के लिए डे केयर सेंटर की पहल मध्यप्रदेश से ही हुई थी। मिशन से जुड़े कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पंडारकर ने डॉ. जीके रथ के साथ मिलकर प्रदेश के 51 जिलों में कैंसर डे केयर से शुरुआत की थी। इसके बाद ओडिशा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के सभी जिलों में कैंसर डे केयर शुरू किए जा चुके हैं। अब तक नौ राज्यों के 198 जिलों में यह कार्यक्रम चल रहा है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि अब तक यह कार्यक्रम राज्य अपने स्तर पर चला रहे थे, अब सरकार ने बजट में घोषणा कर दी है तो केंद्र के स्तर पर काम होगा और पूरे देश में सभी राज्यों के सभी जिलों में मरीजों को यह सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed