फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Big relief to gas patients, 10 doctors joined BMHRC, ICMR appointed doctors

Bhopal: गैस पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत,बीएमएचआरसी में 10 डॉक्टरों ने दी आमद, ICMR ने की डॉक्टरो नियुक्ति

Fri, 24 Jan 2025 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 24 Jan 2025 06:43 PM IST
सार

भोपाल गैस पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बीएमएचआरसी के विभिन्न विभागों में फैकल्टी के स्थायी पदों पर 7 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट के स्थायी पदों पर 3 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। 

विज्ञापन
Bhopal: Big relief to gas patients, 10 doctors joined BMHRC, ICMR appointed doctors
बीएमएचआरसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गैस पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे गैस राहत अस्पतालों में अब डॉक्टरों की लगातार भर्ती की जा रही है। भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) के विभिन्न विभागों में फैकल्टी के स्थायी पदों पर 7 डॉक्टरों ने जॉइन किया है। इसके अलावा स्पेशलिस्ट के स्थायी पदों पर 3 डॉक्टरों ने जॉइन किया है।
विज्ञापन


मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
एमएचआरसी की प्रभारी निदेशक, डॉ. मनीषा श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा हाल ही में इन डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी, और अब इन सभी ने अपने-अपने पदों पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होने कहा कि यह कदम बीएमएचआरसी की समग्र सेवा गुणवत्ता को और बढ़ाने में मदद करेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन




इन डॉक्टरों ने स्थायी फैकल्टी पदों पर जॉइन किया 

   डॉ. अंकिता चौकसे राय (पल्मोनरी मेडिसिन विभाग)
  डॉ. अमन चतुर्वेदी (कार्डियोलॉजी विभाग)
3    डॉ. दीपक सूल्या (सीटीवीएस विभाग)
4    डॉ. शशांक सिंह (यूरोलॉजी विभाग)
5    डॉ. गायत्री ए.एम. (ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग)
  डॉ. सौरभ गुप्ता (न्यूरोसर्जरी विभाग)
  डॉ. श्वेता कुमारी (माइक्रोबायोलॉजी विभाग)

 स्पेशलिस्ट पदों पर इन डॉक्टरों ने कार्यभार संभाला 
1   डॉ. सतेंद्र सिंह (स्वस्थ्य केंद्र क्रमांक 8)
2    डॉ. संदीप पचोले (नेत्र रोग विभाग)
3    डॉ. एम. निखिला चंद्र जैन (नेत्र रोग विभाग)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed