फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal division's new DRM Pankaj Tyagi took charge, Tyagi is a 1997 batch IRSE officer

Bhopal: भोपाल मंडल के नए डीआरएम पंकज त्यागी ने संभाला कार्यभार, 1997 बैच के आईआरएसई अधिकारी हैं त्यागी

Mon, 04 Aug 2025 06:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 04 Aug 2025 06:48 PM IST
सार

भोपाल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में पंकज त्यागी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी देवाशीष त्रिपाठी के जगह ली है। पंकज त्यागी भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) के 1997 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal division's new DRM Pankaj Tyagi took charge, Tyagi is a 1997 batch IRSE officer
पंकज त्यागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) के रूप में पंकज त्यागी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने यह जिम्मेदारी देवाशीष त्रिपाठी के जगह ली है। पंकज त्यागी भारतीय रेलवे के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (IRSE) के 1997 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। इससे पहले वे रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में कार्यकारी निदेशक (भूमि एवं अनुज्ञा) ED(L&A) के पद पर पदस्थ थे।
विज्ञापन



महत्वपूर्ण पदों पर संभाल चुके हैं जिम्मेदारी
पंकज त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत पूर्व रेलवे के मुगलसराय मंडल में सहायक अभियंता (निर्माण) के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने फिरोजपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), रेलवे बोर्ड में निदेशक (सिविल इंजीनियरिंग योजना) और मुख्य परियोजना प्रबंधक (एनसीआरटीसी) मेरठ जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना दिल्ली से मेरठ के बीच के मार्ग निर्धारण, योजना और क्रियान्वयन में पंकज त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में निंबाहेड़ा के युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका में घर के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष तकनीकी और प्रबंधन कि लिया है प्रशिक्षण
पंकज त्यागी ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्हें सिंगापुर, मलेशिया, नॉर्वे और यूके में विशेष तकनीकी और प्रबंधन प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है। सुरंग निर्माण में उनका विशेषज्ञ अनुभव रेलवे की आने वाली परियोजनाओं में उपयोगी साबित हो सकता है। भोपाल मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पंकज त्यागी के आगमन पर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों में भारतीय रेलवे की भूमि नीति का सरलीकरण तथा इससे संबंधित मास्टर सर्कुलर का प्रकाशन, भारत की पहली आरआरटीएस परियोजना (दिल्ली-मेरठ) के संरेखण, योजना एवं क्रियान्वयन का नेतृत्व, तथा रेलवे बोर्ड में निदेशक के रूप में रेलवे सुरक्षा कोष (RRSK) की स्थापना कर ट्रैक नवीनीकरण के लंबित कार्यों का समाधान सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें-बिग बॉस में एंट्री दिलाने के लिए डॉक्टर से 50 लाख मांगे, 10 लाख एडवांस लेकर डकारे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed