फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Demanded 50 lakhs from doctor to get entry in Big Boss, swallowed 10 lakhs in advance

Bhopal Crime: बिग बॉस में एंट्री दिलाने के लिए डॉक्टर से 50 लाख मांगे, 10 लाख एडवांस लेकर डकारे

Mon, 04 Aug 2025 05:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Aug 2025 05:55 PM IST
सार

मुंबई के करण सिंह ने डॉक्टर अभिनीत गुप्ता को बिग बॉस में एंट्री दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये ठगे। दो सीजन गुजरने के बाद भी चयन न होने पर डॉक्टर को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस जांच के बाद करण और साथियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Demanded 50 lakhs from doctor to get entry in Big Boss, swallowed 10 lakhs in advance
भोपाल में दस लाख की ठगी का मामला सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के एक युवक राजधानी के डॉक्टर को बिग बॉस में प्रवेश दिलाने का झांसा दिया। उसने 50 लाख रुपए की मांग की थी। एडवांस के तौर पर उसने 10 लाख रुपए ले भी लिए। लगातार दो सीजन निकल जाने पर भी जब डॉक्टर को बिग बॉस से बुलावा नहीं आया तो वे समझ गए कि उनके साथ ठगी हुई है। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने जांच के बाद धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- करंट लगने से ट्रक क्लीनर की मौत, कपड़े सुखाते समय हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से हादसा
विज्ञापन


चूनाभट्टी थाने के एएसआई उदय सिसोदे ने बताया कि चूनाभट्टी क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर अभिनीत गुप्ता अपना स्वयं का क्लीनिक चलाते हैं। वर्ष 2022 में एक कॉमन फ्रेंड की मदद से उनकी पहचान मुंबई निवासी करण सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान करण सिंह ने अभिनीत को बताया कि टीवी इंडस्ट्री में उसकी अच्छी पहचान है, इसलिए वह सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बहुचर्चित शो बिग बॉस में उनकी एंट्री करवा सकता है। इस शो में एंट्री के लिए उसने 50 लाख रुपये खर्च होने की बात कही थी। अभिनीत इस शो का हिस्सा बनना चाहते थे, इसलिए उन्होंने 10 लाख रुपये करण सिंह को एडवांस में दे दिए, लेकिन उस सीजन में अभिनीत का चयन बिग बॉस के लिए नहीं हुआ। उन्होंने जब करण सिंह से बात की तो उसने बताया कि उनका सिलेक्शन अगले सीजन के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में फर्जी वीजा पर भारत आए नाइजीरियन नागरिकों पर कार्रवाई, एक और गिरफ्तार, भेजा गया जेल

रुपये लौटाने से किया इंकार
अगले सीजन में भी जब अभिनीत बिग बॉस शो में नहीं पहुंचे तो उन्होंने किसी प्रकार आयोजकों से संपर्क किया। तब पता चला कि इस प्रकार किसी से रुपये लेकर शो में एंट्री नहीं कराई जाती है। उसके बाद अभिनीत ने अपने रुपये वापस मांगे तो करण ने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। इसकी शिकायत अभिनीत ने पुलिस से की थी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद करण सिंह और उसके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed