फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Amid reports of defection, Kamal Nath said- I will remain in Congress for life, those spreading false

Bhopal: दल बदल की खबरों के बीच कमलनाथ ने कहा-मै जीवन भर कांग्रेस में रहूंगा, झूठी खबरें चलाने वाले मांगें माफी

Sun, 10 Nov 2024 09:32 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 10 Nov 2024 09:32 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ के एक बार फिर से पार्टी छोड़ने की खबर तेजी चल रही है। इसी बीच कमलनाथ ने खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि मै जीवन भर कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा जो लोग इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

विज्ञापन
Bhopal: Amid reports of defection, Kamal Nath said- I will remain in Congress for life, those spreading false
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एक बार फिर सुर्खियों में है दरअसल कमलनाथ को पहले भी बीजेपी में शामिल की खबर तेजी से वायरल हुई थी। अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कमलनाथ के दल बदलने की खबर जोरों पर चल रही है। मीडिया और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बाद उनके मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने इसका खंडन किया है। खुद कमलनाथ ने वायरल खबरों को खंडन करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि मै जीवन भर कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा। जो लोग इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


मीडिया के साथी सत्य का प्रचार करें 
कमलनाथ ने आगे लिखा कि मै मीडिया का बहुत सम्मान करता हूं और मीडिया के साथियों से भी अपेक्षा रखता हूं कि वे सत्य का ही प्रसार करें। एक चैनल की सोशल मीडिया साइट पर मेरे बारे में असत्य और भ्रामक खबर चलाई गई है। मैं जीवन पर्यंत कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं और आजीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा। जो लोग इस तरह की खबरें चला रहे हैं, उन्हें अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए। जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस।
विज्ञापन



कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही
पूर्व सीएम कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं नाथ मध्यप्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत किए हैं। उन्होंने लिखा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्व. इंदिरा गांधी के तृतीय पुत्र माने जाने वाले कमलनाथ जी के विषय में कुछ न्यूज़ चैनल सोशल मीडिया पर भ्रामक ख़बरें चला रहे हैं। इस तरह की ख़बरें पूरी तरह असत्य हैं। कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, उन्होंने मध्यप्रदेश और देश में हमेशा कांग्रेस पार्टी के हाथ मजबूत किए हैं और आगे भी कांग्रेस पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता की तरह अपनी समस्त भूमिकाओं का प्रतिबद्धता पूर्वक निर्वाह करेंगे। इस तरह की अफ़वाहें सरासर निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल में दूसरी फैली अफवाह
गौरतलब है कि साल भर के अंदर ही कमलनाथ के पार्टी छोड़ने की चर्चा दूसरी बार शुरू हुई है। करीब 9 महीने पहले पूर्व सीएम कमलनाथ और उनके बेटे नकुल नाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें शुरू हुई थीं। उस दौरान कमलनाथ, नकुल नाथ ने बीजेपी में जाने को लेकर न तो इनकार किया था और न ही यह कहा था कि वे बीजेपी में जा रहे हैं। अटकलों के बीच दिल्ली में मीडिया ने कमलनाथ से भाजपा में जाने को लेकर सवाल पूछे। तो उन्होंने बीजेपी में जाने से इनकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed