फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: AIIMS doctor created a device for medical students and researchers, fascia dissection device got paten

Bhopal:एम्स के डॉक्टर ने मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बनाई डिवाइस,फैशिया डिसेक्शन डिवाइस को मिला पेटेंट

Mon, 27 Jan 2025 07:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 27 Jan 2025 07:05 PM IST
सार

एम्स भोपाल की शरीर रचना विभाग की प्रोफेसर, डॉ. सुनीता अठावले को उनके द्वारा विकसित किए गए हैंडहेल्ड इलेक्ट्रिकली पावर्ड फैशिया डिसेक्शन डिवाइस के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपकरण मुख्य रूप से मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बनाया गया है।

विज्ञापन
Bhopal: AIIMS doctor created a device for medical students and researchers, fascia dissection device got paten
एम्स निदेशक डॉ.अजय सिंह और डॉ. सुनीता अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल की शरीर रचना विभाग की प्रोफेसर, डॉ. सुनीता अठावले को हाल ही में उनके द्वारा विकसित किए गए हैंडहेल्ड इलेक्ट्रिकली पावर्ड फैशिया डिसेक्शन डिवाइस के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपकरण मुख्य रूप से मेडिकल छात्रों और शोधकर्ताओं के लिए बनाया गया है, जो संरक्षित शरीरों पर अध्ययन करते हैं।
विज्ञापन


इस लिए बनाया डिवाइस
डॉ. सुनीता अठावले ने बताया कि जब शरीर को रसायनों से संरक्षित किया जाता है, तो उनके ऊतक (टिशू) सख्त हो जाते हैं, जिससे उन्हें काटना और अध्ययन करना मुश्किल हो जाता है। यह उपकरण इस समस्या को हल करने में मदद करता है और शरीर के अंगों व संरचनाओं को अधिक स्पष्ट रूप से देखने में सहायता करता है। इस डिवाइस में एक वेरिएबल-स्पीड मोटर लगी है, जिसकी गति को जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है, जिससे फैशिया (एक पतली झिल्ली जो मांसपेशियों और अंगों को ढकती है) को आसानी से और सटीक रूप से हटाया जा सकता है।
विज्ञापन


 अधिक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता शारीरिक संरचना 
डॉ. सुनीता अठावले ने बताया कि इसके अलावा, इसमें एक नवीन प्रॉन्ग सिस्टम शामिल है, जो शरीर के ऊतकों को बेहतर तरीके से पकड़ने और हटाने में मदद करता है, जिससे शारीरिक संरचनाओं को अधिक स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इस उपकरण का एर्गोनोमिक डिज़ाइन इसे पकड़ने और लंबे समय तक उपयोग करने के लिए आरामदायक बनाता है, जिससे हाथों में थकान कम होती है। इस डिवाइस का पेटेंट प्राप्त होना भारत में चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह उपलब्धि एम्स के लिए गर्व
एम्स के डायरेक्टर प्रो. अजय सिंह ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पेटेंट एम्स भोपाल की नवाचार और उत्कृष्टता को दर्शाता है। हैंडहेल्ड इलेक्ट्रिकली पावर्ड फैशिया डिसेक्शन डिवाइस एक उन्नत उपकरण है, जो शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र को शारीरिक विच्छेदन से जुड़ी दीर्घकालिक चुनौतियों के लिए एक व्यावहारिक समाधान प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed