फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: AIIMS achieved success at international level, ranked 34th in World University Ranking for Innovation

Bhopal: एम्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज की उपलब्धि, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन में 34वां स्थान

Sat, 19 Jul 2025 05:46 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 19 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

एम्स भोपाल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि दर्ज की है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन (WURI) 2025 में संस्थान ने विजनरी लीडरशिप श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 34वां स्थान हासिल किया है। 

विज्ञापन
Bhopal: AIIMS achieved success at international level, ranked 34th in World University Ranking for Innovation
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल स्थित एम्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि दर्ज की है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग फॉर इनोवेशन (WURI) 2025 में संस्थान ने विजनरी लीडरशिप श्रेणी में वैश्विक स्तर पर 34वां स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि एम्स भोपाल की रणनीतिक सोच, इनोवेटिव लीडरशिप और समाज पर प्रभाव डालने वाले प्रयासों के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन


नवाचार के क्षेत्र में तेजी से बनाई पहचान
संस्थान के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और संस्थागत नवाचार के क्षेत्र में तेजी से पहचान बनाई है। WURI रैंकिंग उन विश्वविद्यालयों और संस्थानों को सम्मानित करती है जो शिक्षा को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाकर समाज में प्रभावी और व्यावहारिक योगदान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-केंद्रित पहल का मिला वैश्विक सम्मा
विजनरी लीडरशिप के अलावा एम्स भोपाल को स्टूडेंट सपोर्ट एंड इंगेजमेंट (A1) श्रेणी में भी वैश्विक स्तर पर स्थान मिला है। यह रैंकिंग संस्थान द्वारा छात्र सशक्तिकरण, समावेशी शिक्षा और संपूर्ण विकास की दिशा में किए गए प्रयासों को रेखांकित करती है।


यह भी पढ़ें-भोपाल में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए आ रहे बिल, लोगों का गुस्सा फूटा, बिजली ऑफिस का किया घेराव


जाने क्य है यह रैंकिंग 
स्विट्जरलैंड स्थित इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी एंड स्ट्रैटजी ऑन नेशनल कॉम्पिटिटिव-नेस (IPSNC) और हैंसेटिक लीग ऑफ यूनिवर्सिटीज के सहयोग से जारी WURI रैंकिंग पारंपरिक रैंकिंग सिस्टम से अलग है। यह केवल अकादमिक प्रकाशनों या शोधपत्रों पर ध्यान नहीं देती, बल्कि इनोवेशन, सामाजिक योगदान वास्तविक दुनिया पर प्रभाव जैसे मानकों पर संस्थानों को आंके जाने का अवसर देती है।

यह भी पढ़ें-CM की दिग्गजों से वन-टू-वन मुलाकात,टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल से लेकर औद्योगिक ट्रांसफॉर्मेशन पर हुई चर्चा

डायरेक्टर ने जताई खुशी
एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने कहा है कि WURI द्वारा मिली यह वैश्विक मान्यता एम्स भोपाल के लिए गर्व की बात है। यह हमारी परिवर्तनकारी शिक्षा, छात्रों के सशक्तिकरण और दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सम्मान हमें एक ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जो भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सार्थक योगदान दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed