फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Accident: Head-on collision between bus and ambulance, ambulance pilot and EMT employee died

Bhopal Accident: बस और एम्बुलेंस की आमने-सामने की भिड़ंत, एम्बुलेंस के पायलेट और ईएमटी कर्मचारी की मौत

Fri, 29 Dec 2023 10:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:21 PM IST
सार

भोपाल में बस और एम्बुलेंस की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा किसी वाहन को ओवरटेक करने के कारण होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bhopal Accident: Head-on collision between bus and ambulance, ambulance pilot and EMT employee died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल जिले के बैरसिया क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार बस और एम्बुलेंस की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस के पायलेट और ईएमटी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक महिला को भोपाल रैफर किया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते के मुताबिक ग्राम रमगढ़ा निवासी कमलेश राजपूत (35) एम्बुलेंस चलाता था, जबकि ग्राम चाटाहेड़ी थाना बैरसिया नेतराम वंशकार (36) एम्बुलेंस में स्वास्थ्य कर्मचारी था। दोनों किसी मरीज को छोड़ने के लिए हमीदिया अस्पताल गए थे। मरीज को अस्पताल में छोड़ने के बाद दोनों वापस बैरसिया लौट रहे थे। शाम करीब सवा पांच बजे एम्बुलेंस ग्राम भैंसोदा स्थित गुरुकुल कालेज के पास पहुंची, तभी आरोन से भोपाल की तरफ जा रही तेज रफ्तार बस से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में एम्बुलेंस चालक और साथी कर्मचारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है। हादसा किसी वाहन को ओवरटेक करने के कारण होना बताया जा रहा है, लेकिन एम्बुलेंस अथवा बस ओवरटेक कर रही थी, इसका पता नहीं चल पाया है। 
विज्ञापन


बैरसिया इलाके में जिस यात्रीबस ने भैंसोदा के पास एम्बुलेंस को सामने से टक्कर मारी, उस बस को आधे घंटे पहले ही शमशाबाद चौराहे पर चेक किया गया था। चैकिंग के दौरान चालक ने पुलिस को कागजात दिखाए और आगे रवाना हो गया। बैरसिया बस स्टॉप पर सवारियों को उतारने के बाद बस भोपाल के लिए चली और कुछ ही देर बाद भोपाल से बैरसिया की तरफ जा रही एम्बुलेंस को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में एम्बुलेंस के दोनों कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुरी तरह तरह से पिचक गई थी एम्बुलेंस
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो एम्बुलेंस और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दोनों वाहनों को किसी तरह अलग करवाया। इस दौरान एम्बुलेंस के एक कर्मचारी की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा अंदर ही फंसा हुआ था। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी।

आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों को आई चोट
इस भीषण हादसे में बस में सवार आधा दर्जन से ज्यादा यात्रियों को चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल के लिए रैपर किया गया है। घायलों के नाम सुधीर शर्मा, नर्मदा बाई, घीसाराम बंजारा, हरवीर बंजारा, गुफरान, शाहरुख खान और रज्जूलाल बताए गए हैं। कुछ अन्य यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोट आना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ यात्री अपने साधन से दूसरे अस्पतालों के लिए रवाना हो गए थे, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।


मिट्टी डालकर ग्रामीणों ने आग लगने से बचाया
हादसा इतना भयानक था कि एम्बुलेंस के इंजन का चैंबर टूट गया, जिससे अंदर भरा हुई गर्म आयल सड़क पर गिर गया। आयल से तेजी के साथ धुआं निकल रहा था, जिससे आग लग सकती थी। ग्रामीणों ने आसपास मौजूद मिट्टी और रेत डालकर आग लगने से बचा लिया। थोड़ी सी भी चिंगारी उठती तो दोनों वाहनों आग से जलकर खाक हो जाते। फिलहाल पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed