{"_id":"68d8c00151db355b030b3075","slug":"bhopal-aadhaar-update-pending-for-26-lakh-students-in-madhya-pradesh-campaign-to-begin-in-schools-on-october-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग, 1 अक्टूबर से स्कूलों में शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग, 1 अक्टूबर से स्कूलों में शुरू होगा अभियान
Sun, 28 Sep 2025 10:29 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:29 AM IST
सार
प्रदेश भर में 1 अक्टूबर से आधार अपडेट का विशेष अभियान शुरू होगा, जिसका उद्देश्य है 5 और 15 वर्ष की आयु पार कर चुके विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना है। करीब 26 लाख छात्र ऐसे हैं जिनका आधार अपडेट अभी तक लंबित है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के स्कूलों में पढ़ रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी पहल की जा रही है।1 अक्टूबर से राज्यभर में आधार अपडेट का विशेष अभियान शुरू होगा, जिसका उद्देश्य है 5 और 15 वर्ष की आयु पार कर चुके विद्यार्थियों के बायोमेट्रिक डेटा को अपडेट करना।सरकारी आंकड़ों के अनुसार, करीब 26 लाख छात्र ऐसे हैं जिनका आधार अपडेट अभी तक लंबित है।
शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी
आधार समय पर अपडेट न होने के कारण इन छात्रों को कई शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है। इस अभियान के जरिए विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, स्कूल में दाखिला, प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें-भोपाल में दशहरे के बाद आरएसएस का पथ संचलन, 2 अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
आधार अब विद्यालय के द्वार की दूसरी चरण
आधार अब विद्यालय के द्वार नाम से चलाए जा रहे इस अभियान का यह दूसरा चरण है। पहले चरण की सफलता के बाद अब उन स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है जहां सर्वाधिक बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट अभी बाकी हैं। इसके अलावा, ऐसे स्कूलों का भी चयन किया गया है जो अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए केंद्र बिंदु बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें-प्रदेश के 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान
अपडेट स्थिति पर निगरानी रखने नई सुविधा विकसित
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा विभाग और UIDAI ने मिलकर यू-डाइस पोर्टल पर एक नई सुविधा भी विकसित की है, जिससे स्कूलों को अपने विद्यार्थियों की अपडेट स्थिति पर निगरानी रखने में आसानी होगी। राज्य स्तर पर सभी जिला और ब्लॉक अधिकारियों, स्कूल प्राचार्यों और तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि वे अभियान के दौरान आने वाली चुनौतियों को बेहतर ढंग से संभाल सकें। स्कूलों से अपील की गई है कि वे छात्रों और अभिभावकों को समय रहते सूचित करें, ताकि सभी बच्चे समय पर अपना आधार अपडेट करवा सकें और शासकीय सुविधाओं से वंचित न रहें।