फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 700 policemen deployed for security during New Year celebrations

Bhopal: नए साल के जश्न की सुरक्षा में 700 पुलिसकर्मी तैनात, 25 स्थानों पर होगी ब्रीथ एनालाइजर से चैकिंग

Mon, 30 Dec 2024 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2024 09:26 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भोपाल में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शाम छह बजे से ही सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा, जो देर रात तक मौजूद रहेगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Bhopal: 700 policemen deployed for security during New Year celebrations
नए साल की पार्टी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंगलवार को 2024 की बिदाई और नए साल 2025 का जश्न मनाने के लिए राजधानी में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसी के साथ ही पुलिस ने भी भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर ली है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहर की सड़कों पर 700 पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। इसके साथ ही 25 स्थानों पर फिक्स चेकिंग पाइंट लगाए गए हैं। इन स्थानों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की जाएगी। इसके साथ ही 50 बॉडीवार्न कैमरों के साथ पुलिस कर्मचारी अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग करेंगे। पुलिस पुलिस अधिकारी इस चेकिंग व्यवस्था की लाइव रिपोर्टिंग देख सकेंगे। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भोपाल में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बने, इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। शाम छह बजे से ही सड़कों पर पुलिस बल तैनात कर दिया जाएगा, जो देर रात तक मौजूद रहेगा। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, सड़कों पर हुड़दंग मचाने और ओवर स्पीडिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होटल, रेस्टारेंट और क्लबों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम निर्धारित समय तक चलेंगे। बगैर अनुमति और निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त ने बताया कि नए साल के जश्न में किसी प्रकार का विघ्न नहीं पड़े, लोगों के बीच लड़ाई-झगड़ों की नौबत नहीं आए और एक्सीडेंट नहीं होने पाएं, इसके लिए पुलिस पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहेगी। 
विज्ञापन


25 से ज्यादा स्थानों पर होगी चेकिंग 
ट्रैफिक डीसीपी संजय सिंह ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को यातायात पुलिस की तरफ से करीब 25 स्थानों पर फिक्स चेकिंग पाइंट बनाए जाएंगे। इन स्थानों पर वाहनों की चेकिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों और तेज आवाज में वाहन चलने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शहर के विभिन्न थानों का बल भी जगह-जगह तैनात किया जाएगा। उनके साथ भी यातायात का बल तैनात रहेगा। डीसीपी ने आम जनता से अनुरोध किया है कि नए साल में सड़कों पर किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करें, बल्कि अपने परिवार के साथ नववर्ष का स्वागत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 
नए साल का जश्न मनाने के लिए लोगों में उत्साह रहता है। विशेष तौर पर युवा वर्ग शहर के ढाबों, होटलों, फार्म हाउस आदि में आयोजित कार्यक्रमों में बड़े उत्साह के साथ शामिल होते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जश्न के दौरान ऐसी कोई गलती नहीं करें, जिससे खुशियां मुरझा जाएं। 


शराब पीकर वाहन न चलाएं
पुलिस ने अपील की है कि शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं, ओवर स्पीड पर वाहनों को नहीं दौड़ाएं। चौराहों और तिराहों पर लगे ट्रैफिफ सिग्नल का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट अवश्य लगाएं। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी नहीं बिठाएं। ऐसा करने वालों पर यातायात पुलिस स्पीड रडार और इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से नजर रखेगी और नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed