{"_id":"63f79c282c64524dea055c55","slug":"bhopal-12th-student-who-went-to-the-room-saying-to-study-was-found-hanging-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: पढ़ने का बोलकर कमरे में गई 12 वीं की छात्रा फंदे पर लटकी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: पढ़ने का बोलकर कमरे में गई 12 वीं की छात्रा फंदे पर लटकी मिली
Thu, 23 Feb 2023 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:32 PM IST
सार
ऐशबाग थाना क्षेत्र में परिजनों के साथ खाना खाकर पढ़ने के लिए अपने कमरे में गई कक्षा 12वीं की छात्रा कुछ देर बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में परिजनों के साथ खाना खाकर पढ़ने के लिए अपने कमरे में गई कक्षा 12वीं की छात्रा कुछ देर बाद फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पता नहीं कुछ मिनटों में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली? छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट भी पुलिस को नहीं मिला है। उसके परिजनों ने भी बयान में कोई ठोस वजह नहीं बताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।
ऐशबाग पुलिस के अनुसार मृतका अरीबा अली, बाग दिलकुशा क्षेत्र में परिवार के साथ रहती थी। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। बीती रात खाना खाने के बाद घर की पहली मंजिल पर पढ़ने के लिए चली गई। डेढ़ घंटे बाद भी कमरे से बाहर नहीं निकली तो छोटी बहन उसे देखने पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों को आवाज लगाई तो अरीबा के चाचा मौके पर पहुंचे। वे दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। परिजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद अरीबा को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी एएसआई काशीराम ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। परिजनों के बदहवाश होने के कारण उनके बयान नहीं हुए हैं। पूछताछ में किसी ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया, जिससे आत्महत्या का खुलासा हो सके।