फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bansal company's accountant robbed of Rs 2 in Bhopal

Bhopal Crime: बंसल कंपनी के एकाउंटेंट से दो लाख रुपये की लूट, चाकू अड़ाकर बाइक सवारों ने वारदात को दिया अंजाम

Sun, 02 Feb 2025 09:11 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

Bhopal Crime: दीपेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। वह चाकू लहराते हुए बैग छीनने लगे तो डर के कारण उन्होंने बैग छोड़ दिया। नकाब के कारण बदमाशों का चेहरा और उनकी बाइकों के नंबर नहीं देख पाए थे।

विज्ञापन
Bansal company's accountant robbed of Rs 2 in Bhopal
भोपाल में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रचना टॉवर के पास 4 बदमाशों ने सरेराह बाइक सवार एक एकाउंटेंट को चाकू अड़ा दिया और 2 लाख रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग निकले। घटना के समय एकाउंटेंट सैलरी की रकम लेकर वर्कशॉप पर कर्मचारियों को बांटने के लिए निकला था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया था। अनुमान है कि बदमाशों ने रैकी करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेताजी इन्क्लेव चूनाभट्टी निवासी दीपेश जोशी (46) बंसल वन कंपनी में एकाउंटेंट हैं। औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन में बंसल कंपनी का एक वर्कशॉप है, जहां गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम होता है। दीपेश हर शनिवार को वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन का भुगतान करने जाते हैं।
विज्ञापन


शनिवार की शाम को वह रानी कमलापति स्थित बंसल वन कार्यालय से कर्मचारियों की सैलरी बांटने के लिए 2 लाख रुपये लेकर निकले थे। वह रचना टॉवर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास पहुंचे, तभी 2 बाइकों पर सवार 4 बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और चाकू अड़ाकर नोटों से भरा बैग छीनकर भाग निकले। दीपेश के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोगों को कुछ पता चलता, उसके पहले ही बदमाश वहां से भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन


नकाब पहने हुए थे बदमाश
दीपेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। वह चाकू लहराते हुए बैग छीनने लगे तो डर के कारण उन्होंने बैग छोड़ दिया। नकाब के कारण बदमाशों का चेहरा और उनकी बाइकों के नंबर नहीं देख पाए थे। पुलिस का अनुमान है कि यह वारदात रैकी करने के बाद अंजाम दी गई होगी। बदमाशों के पहले से यह जानकारी होगी कि दीपेश शनिवार को वेतन बांटने के लिए निकलते हैं। पुलिस कंपनी के पुराने कर्मचारियों का भी रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed