फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Astronomical Event: Venus seen again near the moon, Earthshine illuminated the hidden part of the moon

Astronomical Event: चांद के करीब फिर दिखा वीनस, अर्थशाइन ने रोशन किया चंद्रमा का छिपा हिस्सा

Sun, 23 Apr 2023 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 10:01 PM IST
सार

Astronomical Event: आज चांद और वीनस के बीच 1 डिग्री से कुछ अधिक का ही अंतर दिख रहा था। सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे आकाश की लालिमा कम होती गई, इस जोड़ी की चमक बढ़ती दिखने लगी। 

विज्ञापन
Astronomical Event: Venus seen again near the moon, Earthshine illuminated the hidden part of the moon
धरती से देखे गए चांद और वीनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अप्रैल का चौथा रविवार खगोलीय घटना के लिहाज से खास रहा। रविवार शाम को चंद्रमा के पास वीनस ने अपनी उपस्थिति फिर दर्ज कराई। इससे पहले नवरात्रि में चांद और वीनस को साथ-साथ देखा गया था। वहीं अर्थशाइन यानी पृथ्वी की चमक से चंद्रमा के अंधेरे वाले हिस्से को भी धरती से साफ देखा गया।  पिछले महीने दिखी जोड़ी में वीनस, चंद्रमा के नीचे था, इस बार बगल में नजर आया।
विज्ञापन


रविवार की शाम चमकते खगोलीय पिंडों की जोड़ी ने सबका मन मोह लिया । शुक्ल पक्ष तीज का हंसियाकार चंद्रमा और चमकता शुक्र ग्रह, एक दूसरे से मेल मुलाकात करते नजर आए। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि आज चांद और वीनस के बीच 1 डिग्री से कुछ अधिक का ही अंतर दिख रहा था। सूर्यास्त के बाद जैसे-जैसे आकाश की लालिमा कम होती गई, इस जोड़ी की चमक बढ़ती दिखने लगी। ये दोनों वृषभ तारामंडल के सामने थे।
विज्ञापन

 

Astronomical Event: Venus seen again near the moon, Earthshine illuminated the hidden part of the moon
अर्थशाइन से चांद का छिपा हिस्सा भी नजर आ रहा था। - फोटो : सोशल मीडिया
सारिका ने बताया कि रविवार को अर्थशाइन की खगोलीय घटना दिखाई दी, जिसमें चंद्रमा हंसियाकार होते हुए भी पूरे गोलाकार दिखने का आभास करा रहा था। इस घटना के समय सूरज की रोशनी, पृथ्वी की सतह से परावर्तित हो रही थी और चंद्रमा के अंधेरे वाले भाग को रोशन कर रही थी। इस तरह चंद्रमा का चमकदार भाग तो सूरज की किरणों से चमक रहा था, लेकिन अंधेरे वाला भाग उस सूर्य प्रकाश से हल्की चमक के साथ दिख रहा था जो कि पृथ्वी से टकराकर चंद्रमा पर पहुंचा था। 

विद्याविज्ञान के अंतर्गत टेलिस्कोप से चंद्रमा की कलाओं को दिखाते हुए सारिका ने बताया कि इनमें से वीनस तो पृथ्वी से लगभग 15 करोड़ 52 लाख किमी दूर था तो चंद्रमा मात्र 3 लाख 90 हजार 7 सौ किमी दूर था। लेकिन उनका पृथ्वी से दिखने वाला कोण इस प्रकार का था कि वे मिलते से दिख रहे थे। इनमें से वीनस माइनस 4.12 मैग्नीट्यूड से और चंद्रमा माइनस 10.3 मैग्नीट्यूड चमक रहा था। अनेक स्थानों पर इस मिलन को देखा गया, लेकिन कुछ स्थानों पर कुछ समय बाद में बादल बाधा बने। सारिका ने बताया कि जोड़ी बनाते ये खगोलीय पिंड मिलते से देखे जाने के लगभग 2 घंटे 50 मिनट बाद साथ ही डूब गए।
 

Astronomical Event: Venus seen again near the moon, Earthshine illuminated the hidden part of the moon
इंदौर में दिखा कुछ ऐसा नजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में भी दिखा नजारा
रविवार रात को पश्चिम आकाश में अद्भुत खगोलीय नज़ारा दिखाई दिया। चमकते वीनस की हंसियाकार चंद्रमा के साथ जोड़ी दिखी जिसमे वीनस चंद्रमा के बगल में दिखा। पिछले महीने दिखी जोड़ी में वीनस, चंद्रमा के नीचे था, इस बार बगल में नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed