फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Arrival of New Year: New Year of Dawoodi Bohra community will start from tomorrow.

नए साल की आमद : आज सजेगा ड्राई फ्रूट का थाल, कल से शुरू होगा दाऊदी बोहरा समुदाय का नया साल

Sat, 06 Jul 2024 12:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Jul 2024 12:54 PM IST
सार

कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि दाऊदी बोहरा समाज शनिवार को रस्म ओ रिवाज के साथ नए इस्लामी साल 1446 की शुरुआत करेगा। इस मौके पर बोहरा समाज के हर घर में ड्राई फ्रूट्स के थाल सजाए जाएंगे।

विज्ञापन
Arrival of New Year: New Year of Dawoodi Bohra community will start from tomorrow.
आज सजेगा थाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामी नए साल की आमद करीब है। दाऊदी बोहरा समुदाय इसकी शुरुआत 7 जुलाई से करेगा। वहीं, मुस्लिम चांद के दीदार के बाद इसका एलान करेगा। दाऊदी बोहरा समुदाय नए साल की आमद से पहले आज शनिवार को ड्राई फ्रूट्स के थाल सजाएगा। इस मौके पर अल्लाह की शान में हम्द ओ सना पढ़ी जाएगी।

विज्ञापन


दाऊदी बोहरा समुदाय के कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि दाऊदी बोहरा समाज शनिवार को रस्म ओ रिवाज के साथ नए इस्लामी साल 1446 की शुरुआत करेगा। इस मौके पर बोहरा समाज के हर घर में ड्राई फ्रूट्स के थाल सजाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नए साल की शुरुआत अल्लाह की हम्द और सना से होगी। इस लिहाज से 7 जुलाई को मोहर्रम की पहली तारीख होगी।
विज्ञापन


10 दिन सारे काम बंद
कमरुद्दीन दाऊदी ने बताया कि दाऊदी बोहरा समाज मुहर्रम के 10 दिन तक अपने सभी काम बिजनेस, नौकरी, फैक्ट्री, बच्चों के स्कूल आदि 16 जुलाई तक बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि 7 से 16 जुलाई तक भोपाल में बुरहानी मस्जिद करोंद, ग्रीन पार्क कॉलोनी, अलीगंज हैदरी मस्जिद, पीर गेट हुसैनी मस्जिद,  कोहेफिजा सैफिया कॉलेज ग्राउंड, नूर महल आदि जगह पर वआज और इमाम हुसैन की मजलिस होगी। इस दौरान शोहदा ए कर्बला इमाम हुसैन को याद किया जाएगा। जिसमें लंगर और सबील ए इमाम हुसैन से खिराज ए अकीदत पेश की जाएगी। इस दौरान लब्बैक या हुसैन की आवाजें बुलंद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्लिम समाज आज देखेगा चांद
इधर, मुस्लिम समुदाय इस्लामी तारीख 29 को चांद की तस्दीक के लिए मोती मस्जिद में जमा होगा। रुआते हिलाल कमेटी काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी की अगुवाई में चांद देखने के बाद मुहर्रम माह और नए इस्लामी साल 1446 हिजरी की शुरुआत का ऐलान किया जाएगा।


शहर में बनेंगे ताजिया, निकलेंगे जुलूस
चांद की तस्दीक होने के बाद मुहर्रम का 10 दिनों का शहादत पर्व शुरू हो जाएगा। शहर में अनेक स्थानों पर ताजिया, बुर्राक, अलम और अखाड़े तैयार किए जाएंगे। इस्लामी 10 तारीख को इनको कर्बला ले जाकर विसर्जित किया जाएगा।
-------------
भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed