{"_id":"6693d847f838dc2eb30a103e","slug":"after-amarwara-now-meetings-have-started-for-vijaypur-assembly-by-election-pcc-chief-made-strategy-in-bhopal-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP NEWS : अमरवाड़ा के बाद अब विजयपुर विधानसभा उप चुनाव लिए बैठकें शुरू, भोपाल में पीसीसी चीफ ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP NEWS : अमरवाड़ा के बाद अब विजयपुर विधानसभा उप चुनाव लिए बैठकें शुरू, भोपाल में पीसीसी चीफ ने बनाई रणनीति
Sun, 14 Jul 2024 07:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:23 PM IST
सार
अमरवाड़ा चुनाव का परिणाम आने के बाद अब कांग्रेस विजयपुर उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। रविवार को पीसीसी चीफ में कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के नेताओं की बैठक ली।
विज्ञापन
पीसीसी में बैठक लेते जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरवाड़ा में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी और कांग्रेस अब विजयपुर विधानसभा सीट से जीतने के लिए बैठकें शुरू कर चुके हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए रामनिवास रावत भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं। लेकिन उन्हें आगे कैबिनेट मंत्री बने रहने के लिए चुनाव जीतना जरूरी है। हालांकि जानकारी के मुताबिक रावत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर क्षेत्र के मतदाताओं से लगातार संपर्क में बने हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने भी यहां जीत के लिए प्रत्याशी चयन और बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। रविवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने श्योपुर जिले के विजयपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की है।
मजबूत होकर, कमर कसकर लड़ाना है चुनाव
श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा में उपचुनाव होना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयपुर विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष जिला प्रभारी और कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
स्थानीय नेताओं से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस से विधायक रहे रामनिवास रावत के भाजपा में जाने से विजयपुर में उपचुनाव की स्थिति निर्मित हुई है, इससे कांग्रेस ही नहीं वहां की जनता के साथ विश्वासघात किया गया है। विश्वासघात की कीमत चुकाने का मन वहां की जनता ने पूरी तरह से बना लिया है। ग्वालियर-चंबल की माटी का इतिहास रहा है कि गद्दारी करने वालों को वहां की जनता ने सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि अमरवाड़ा में भाजपा चुनाव नहीं जीती, शासन, प्रशासन और पैसे के दुरूपयोग से चुनाव जीता गया है। गौड़वाना गणतंत्र पार्टी को जो वोट मिले हैं वह भाजपा द्वारा खड़ा किया गया प्रत्याशी था। इससे हम कुछ वोटों से चुनाव हार गये। अमरवाड़ा में जिस तरह ये भाजपा और सरकार द्वारा प्रबंधन मैनेजमेंट कर कांग्रेस की जीत को हार में बदला गया सबने देखा है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा नहीं है इससे सबक मिला
पटवारी ने कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा नहीं है। हमें इससे सबक मिला है, हम निकट भविष्य में होने वाले उपचुनाव में और अधिक मजबूती से काम करेंगे, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इन दलबदलुओं द्वारा किये गये विश्वास घात को जनता के बीच उजागर करेंगे। हम आने वाले चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अमरवाड़ा में सत्ता, प्रशासन और पैसे का दुरूपयोग किया है, वैसा ही इन उपचुनावों में भाजपा सरकार द्वारा किया जायेगा, इसलिए हमें सतर्क और चौंकन्ना रहना है और ऐसे धोखेबाजों को सबक सिखाना है। प्रदेश में कर्ज, क्राईम और करप्शन की सरकार चल रही है। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को एकजुटता के साथ मैं नहीं हम की भावना के साथ काम करना है।
सालों से कांग्रेस के पास रही है विजयपुर सीट
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पिछले कई सालों से कांग्रेस के पास रही है। ऐसे में कांग्रेस इस सीट को बचाए रखने की जुगत में जुट गई है और यहां रामनिवास रावत के मुकाबले मजबूत प्रत्याशी की तलाश करने के साथ क्षेत्र में रावत के विरुद्ध माहौल बनाने की ताकत लगाने की तैयारी में है। रविवार को विजयपुर में कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में पटवारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और विधायक पंकज उपाध्याय की मौजूदगी में शामिल हुए और पार्टी की रणनीति की चर्चा की। पटवारी ने इस बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं रावत की बगावत के उनकी कमजोरियों को जनता के बीच ले जाने को कहा।
अभी तक का कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए रावत
राम निवास रावत ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद अभी तक कैबिनेट बैठक में हिस्सा नहीं लिया है। वे अगली कैबिनेट बैठक में शामिल हो सकते हैं। बताया जाता है कि बीजेपी यहां चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद बैठकों और पार्टी पदाधिकारियों के संगठनात्मक प्रवास के कार्यक्रम तेज करेगी।
उधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विजयपुर विधानसभा की सीट रिक्त घोषित होने के बाद शनिवार को पहली बार विजयपुर पहुंचे थे। उन्होंने यहां मंत्री रामनिवास रावत के यहां चल रही रही श्रीमद् भागवत कथा में हिस्सा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। रावत को मंत्री बनाए जाने के बाद उन्हें ही भाजपा प्रत्याशी घोषित करना तय माना जा रहा है।