फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Accused arrested for taking women to Rajasthan on pretext of providing them jobs and selling them

Bhopal News: काम दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर महिलाओं को बेचा, मानव तस्कर गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2024 10:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Nov 2024 10:05 PM IST
सार

Bhopal News: काम दिलाने के बहाने राजस्थान ले जाकर महिलाओं को बेचने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया थाI

विज्ञापन
Accused arrested for taking women to Rajasthan on pretext of providing them jobs and selling them
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हबीबगंज पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया हैI वह भोपाल से छोड़कर पीथमपुर जाने वाला थाI आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया थाI

विज्ञापन


इस प्रकरण के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैI जानकारी के अनुसार हबीबगंज इलाके में रहने वाली एक महिला शादी पार्टी में खाना बनाने का काम करती थीI फरवरी 2024 में साथ काम करने वाली दो महिलाओं ने उसे शहर से बाहर काम पर चलने का बोला थाI महिला तैयार हो गई तो दोनों महिलाएं और उनके साथी उसे राजस्थान लेकर पहुंचेI यहां एक देवीलाल गर्ग नामक एक व्यक्ति के पास महिला को बेच दिया और बाकी लोग वापस भोपाल लौट आएI
विज्ञापन


देवीलाल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और पत्नी बनाकर रख लियाI महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसे कमरे में बंधक बनाकर रखाI इधर महिला के गायब होने के बाद परिजनों ने हबीबगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थीI सितंबर महीने में दस्तयाब हुई महिला महिला की तलाश में जुटी टीम ने सितंबर के महीने में उसे राजस्थान से दस्तयाब किया थाI
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी देवीलाल गर्ग निवासी राजस्थान, छाया देशमुक निवासी मल्टी हबीबगंज, पूजा धानक निवासी बीडीए मल्टी के पास हबीबगंज, संतोष भालेराव निवासी दशहरा मैदान टीनशेड टीटी नगर को गिरफ्तार किया थाI उसके बाद शादी करवाने वाले पंडित हिम्मतलाल पालीवाल निवासी राजसमंद राजस्थान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैI


प्रकरण का एक आरोपी मनोज उर्फ मुकेश भालेराव निवासी टीनशेड टीटी नगर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित थाI मंगलवार को पुलिस ने उसे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दबोच लियाI वह ट्रेन में बैठकर पीथमपुर जाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed