फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Madhya Pradesh Lawyer in Jail after judge says that his birthday message was indecent bhopal news

जज को जन्मदिन की 'बधाई' देने वाले वकील को हुई जेल, ई-मेल पर भेजा था 'फोटो' और 'संदेश'

Tue, 02 Mar 2021 10:33 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 02 Mar 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
MP Madhya Pradesh Lawyer in Jail after judge says that his birthday message was indecent bhopal news
मध्य प्रदेश: जज को जन्मदिन की बधाई देने के आरोप में वकील को हुई जेल - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के रतलाम में एक वकील नौ फरवरी से जेल में बंद है और उस पर आरोप है कि 28 जनवरी को कथित तौर पर प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) को देर रात 1.11 बजे ई-मेल के जरिए जन्मदिन की बधाई दी और इसके बाद स्पीड पोस्ट भी किया। 

विज्ञापन


आरोपी वकील पर आईटी एक्ट समेत कई मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की ओर से दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी विजय सिंह यादव (37 साल) ने न्यायिक मजिस्ट्रेट की इजाजत के बिना उनकी फेसबुक से एक फोटो डाउनलोड की और जन्मदिन की बधाई के तौर पर उन्हें ई-मेल कर दी। इतना ही नहीं इस ई-मेल में आरोपी वकील ने एक अभद्र संदेश भी लिखा था। 
विज्ञापन


स्टेशन रोड पुलिस स्टेशन में आरोपी वकील के खिलाफ आठ फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई है। रतलाम जिला कोर्ट के सिस्टम अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। आरोपी वकील के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया गया है कि यादव ने महिला न्यायिक मजिस्ट्रेट को स्पीड पोस्ट के जरिए जन्मदिन की बधाई भेजी थीं। यादव के भाई जय ने बताया कि उसके भाई विजय सिंह यादव चार बच्चों का पिता है और उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। 

जय ने बताया कि यादव खुद अपना केस लड़ रहा है। गिरफ्तारी के चार दिन बाद 13 फरवरी को निचली अदालत ने विजय सिंह यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद आरोपी वकील के घरवालों ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच का दरवाजा खटखटाया। तीन मार्च को विजय सिंह यादव की जमानत पर सुनवाई होनी है। 


जमानत याचिका में, विजय सिंह यादव ने खुद से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने जेएमएफसी के खिलाफ एक अलग निजी शिकायत दर्ज की है। वकील ने शिकायत में दावा किया है कि उसने सामाजिक कार्यकर्ता और जय कुल देवी सेवा समिति के अध्यक्ष के तौर पर जन्मदिन की बधाई दी थी और इसलिए उसने गूगल से फोटो डाउनलोड की थी और क्रिएटिव डिजाइनर के तौर पर उसका इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed