फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   8998 new corona virus cases found in madhya pradesh

बढ़ रहे संक्रमित : मध्यप्रदेश में सामने आए कोरोना वायरस के सर्वाधिक 8998 नए मामले

Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 14 Apr 2021 12:16 AM IST
सार

  • इंदौर में कोविड-19 के 1552 नए मामले सामने आए, जबकि भोपाल में 1456, ग्वालियर में 576, जबलपुर में 552 एवं उज्जैन में 317 नए मामले आए।

विज्ञापन
8998 new corona virus cases found in madhya pradesh
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 8,998 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,53,632 तक पहुंच गई।

विज्ञापन


राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 40 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,261 हो गई है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 1552 नए मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 1456, ग्वालियर में 576, जबलपुर में 552 एवं उज्जैन में 317 नए मामले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,05,832 मरीज स्वस्थ हो गए हैं और 43,539 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को 4,070 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed