{"_id":"603fdb39f387944f301484fe","slug":"417-new-cases-of-corona-virus-infection-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में बढ़ने लगे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, सख्ती और सावधानी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में बढ़ने लगे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले, सख्ती और सावधानी जरूरी
Thu, 04 Mar 2021 12:24 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
वायरस से बचाव के लिए सैनेटाइज करते कर्मी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 417 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,62,850 तक पहुंच गए।
विज्ञापन
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से किसी की भी मौत नहीं हुई। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,865 है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 156 नये मामले इंदौर में आए, जबकि भोपाल में 90 नए मामले आए।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 2,62,850 संक्रमितों में से अब तक 2,55,888 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 3,097 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को 293 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
