फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Woman Dies After Dispute with Husband on Karwa Chauth; Police Find Note, Probe Underway

थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो: करवा चौथ पर पति ने ब्यूटी पार्लर जाने से रोका तो महिला ने की आत्महत्या

Fri, 30 Oct 2026 12:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 12:58 PM IST
सार

ब्यूटी पार्लर जाने को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाते हुए आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है- 'थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो।'

विज्ञापन
Bhopal: Woman Dies After Dispute with Husband on Karwa Chauth; Police Find Note, Probe Underway
करवा चौथ पर पति से विवाद के बाद आत्महत्या

विस्तार

करवा चौथ पर एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्यूटी पार्लर जाने की बात पर पति के साथ हुए विवाद के बाद 44 वर्षीय एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान आरती कुर्रे के रूप में हुई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ है। इस सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि थैंक्यू हसबैंड, जा रही हूं, खुश रहो। घटना के सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


यूं हुआ विवाद
भोपाल के अवधपुरी थाना क्षेत्र की इस घटना के संबंध में शुरुआती पड़ताल से पता चला है कि करवा चौथ के त्योहार पर आरती कुर्रे तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर जाना चाहती थीं। उन्होंने अपने पति अनिल कुर्रे से उन्हें पार्लर ले जाने का आग्रह किया था। हालांकि किसी कारणवश पति ने उन्हें ब्यूटी पार्लर ले जाने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी और विवाद हो गया।
विज्ञापन


बंद कमरे में उठाया आत्मघाती कदम
जिस समय यह घटना घटी उस समय घर में आरती के ससुर सो रहे थे और उनका बेटा स्कूल गया हुआ था। विवाद के बाद आरती ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया। जब काफी देर तक आरती कमरे से बाहर नहीं आईं तो उनके ससुर ने उन्हें कई बार आवाज दी। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर ससुर ने अनहोनी की आशंका के चलते तत्काल आरती के पति अनिल कुर्रे को फोन करके घर बुलाया। अनिल ने घर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की का कांच तोड़कर अंदर देखा, जहां आरती नीचे पड़ी हुई थीं। इसके तुरंत बाद परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भोपाल: चेन स्नैचिंग कर भाग रहे तीन युवकों से भिड़े कारोबारी, महज 43 सेकंड में निकाली हेकड़ी, अब हिरासत में


पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने महिला के शव को अपने संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एडिशनल डीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि अवधपुरी पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीम परिजनों तथा आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है। 

इसके साथ ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और महिला की मौत से जुड़े अन्य सभी संभावित पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की प्रामाणिकता की भी जांच हो रही है और संपूर्ण जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति और मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed