फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: When the girlfriend living in the live-in left, then the lover set himself on fire in front of her house, death

भोपाल: लिव इन में रह रही प्रेमिका छोड़कर गई तो प्रेमी ने उसके घर के सामने खुद को लगा ली आग, मौत

Sun, 01 May 2022 08:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 01 May 2022 08:01 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले भी उसने सोशल मीडिया पर चाकू से हाथ काटने का वीडियों शेयर किया था।

विज्ञापन
Bhopal: When the girlfriend living in the live-in left, then the lover set himself on fire in front of her house, death
भोपाल में युवक ने प्रेमिका के घर के सामने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद में युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के सामने खुद को जिंदा जला लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दो दिन पहले भी उसने सोशल मीडिया पर चाकू से हाथ काटने का वीडियो शेयर किया था।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय नीरज विश्वकर्मा छोला इलाके में रहता था। वह जोगीपुरा में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। नीरज के नशा करने के कारण दोनों में विवाद भी होता था। इससे परेशान होकर दो दिन पहले प्रेमिका नीरज को छोड़कर अपने घर चली गई थी। उसके रिश्तेदारों के अनुसार जिस दिन प्रेमिका घर छोड़कर गई, उसने उसी दिन हाथ की नस काट ली और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह नीरज प्रेमिका के घर पहुंचा।  उसने प्रेमिका का नाम लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। फिर कुछ देर बाद उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। नीरज की प्रेमिका उससे मिलने पहले ही निकल चुकी थी। उसे फोन पर जानकारी मिलने पर वह घर पहुंची और उसने नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed