{"_id":"621c84bceb76de182953a310","slug":"bhopal-took-loan-on-483-acres-of-land-by-making-fake-documents-arrested-for-making-fake-government-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: नकली कागजात बनाकर 483 एकड़ भूमि पर लोन लिया, फर्जी सरकारी सील बनाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: नकली कागजात बनाकर 483 एकड़ भूमि पर लोन लिया, फर्जी सरकारी सील बनाने वाला गिरफ्तार
Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:45 PM IST
सार
भोपाल से एमपी नगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो सरकारी अफसरों की नकली सील बनाने का काम करता है। उसकी बनाई सील से नकली दस्तावेज तैयार होते थे। पुलिस ने उसके कब्जे से सील बनाने की मशीन, खाली सीलों के पैकेट, इंक सीलें, सील बनाने की सीटें बरामद की गई हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कॉन्स्टेबल गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल में फर्जी सील बनाने वाला आरोपी पकड़ाया है। उसने नकली दस्तावेज बनाने वालों के साथ मिलकर लाखों की हेराफेरी की है। हाल ही में 483 एकड़ जमीन पर नकली कागजात से लोन ले लिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से सील बनाने की मशीन, खाली सीलों के पैकेट, इंक सीलें, सील बनाने की सीटें बरामद की गई हैं। उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एमपी नगर थाने में 28 जनवरी को सैयद नासिर अली पिता सैयद मोहसिन अली (66) निवासी कोहेफिजा ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि मां रजिया बानो व मामा का लड़का नवैद उर रहमान कुरैशी, मामा की लड़की जीवा सुल्तान, मामी किश्वरजहां भोपाल की करीबन 483 एकड़ पैतृक जमीन ग्राम भड़कुल तहसील रेहटी जिला सीहोर में है। उक्त जमीन पर किसी फर्जी व्यक्ति ने नकली दस्तावेज बनाकर बैंकों से लोन प्राप्त किया व भूमि को बेचने का प्रयास किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस को छानबीन में पता चला कि 483 एकड भूमि के फर्जी दस्तावेज में शासकीय कार्यालयों, तहसीलदार रेहटी, सूचना केन्द्र तहसील रेहटी सीहोर, न्यायालय तहसीलदार तहसील रेहटी जिला सीहोर, पटवारी भुजराम तुंभराम तहसील रेहटी, पटवारी सचिन यादव तहसील रेहटी जिला सीहोर की सीलें लगाई हैं। ये काम जाकिर खान पिता चांद खान ने किया है। और ये सीलें आरोपी आमिर पिता मो. नईम (33) निवासी आष्टा से बनवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर ने जानकारी मिली कि जाकिर कुछ महिलाओ से धोखाधड़ी के मामले में पकड़ा गया है। फर्जी शासकीय सील बनाने वाला आमिर भोपाल आया हुआ है अभी आधा घंटे मे हलालपुर बस स्टैंड से निकलने वाला है। पुलिस ने आमिर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने नकली सील बनाकर देना कबूल किया।