{"_id":"61f62100a0d3201bfa3750bb","slug":"bhopal-there-will-be-an-inquiry-on-the-complaints-of-private-schools-charging-arbitrary-fees-mp-pragya-thakur-wrote-a-letter-to-the-deo","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूलने की शिकायतों पर होगी जांच, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने डीईओ को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूलने की शिकायतों पर होगी जांच, सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने डीईओ को लिखा पत्र
Sun, 30 Jan 2022 10:54 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 AM IST
सार
निजी स्कूल प्रबंधन की अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने की शिकायतों पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में कोरोना काल में निजी स्कूल प्रबंधन की अभिभावकों से मनमानी फीस वसूलने की शिकायत पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने जांच के आदेश दिए हैं। इस संबंध में सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के पास निजी स्कूलों के मनमानी फीस वसूलने और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में एनसीआरटी की जगह प्राइवेट राइर्ट्स की बुक से पढ़ाई कराने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर सांसद ने जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना को पत्र लिखा है।
इसमें सांसद ने संसदीय क्षेत्र भोपाल में सीबीएसई से संबंधित सभी निजी स्कूलों की बिंदुवार जांच करने को लिखा है, जिसमें स्कूलों में अध्ययनरत छात्रों को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की शिक्षा दी जा रही है या नहीं। स्कूल में छात्र शिक्षक अनुपात संख्या शासन के नियम अनुसार है या नहीं। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की स्थिति पर भी जांच करने के लिए निर्देशित किया है। इसके साथ ही कोरोना काल में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार स्कूलों ने फीस ली या मनमानी वसूली की। इन सभी बिंदुओं पर जांच करने के लिए सांसद ने शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।