फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: State in-charge and state president met the expansionists of Madhya Pradesh engaged in the Uttar Pradesh elections, thanked

भोपाल: प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश चुनाव में लगे मध्य प्रदेश के विस्तारकों से की मुलाकात, दिया धन्यवाद

Wed, 09 Mar 2022 07:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Mar 2022 07:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ऐसे विस्तारक कार्यकर्ता, जो उप्र चुनाव में काम कर रहे थे। उनका धन्यवाद देने और उनके अनुभव सुनने के लिए भोपाल के पार्टी कार्यालय पर बैठक की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Bhopal: State in-charge and state president met the expansionists of Madhya Pradesh engaged in the Uttar Pradesh elections, thanked
प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश चुनाव में लगे मध्य प्रदेश के विस्तारकों से चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगे मध्य प्रदेश के विस्तारक कार्यकर्ताओं से बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संवाद किया। पार्टी नेताओं ने सभी विस्तारकों को चुनाव में परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


बैठक में विस्तारकों ने पार्टी नेताओं को चुनाव के दौरान अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हुए कार्यों से जनता का भाजपा के प्रति अपार जनसमर्थन देखने को मिला। उत्तर प्रदेश की जनता मोदीजी-योगी जी के कृतित्व से जनता प्रभावित है। इस पर पार्टी नेताओं ने कहा कि पूरे देश मे मध्य प्रदेश संगठन के कार्यकर्ताओं की संगठन कुशलता के कारण अलग पहचान है। यही कारण है कि अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं को विस्तारकों के रूप में जिम्मेदारी मिलती है। हेमंत खंडेलवाल ने संचालन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन ने आभार माना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed