फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal's pride day on June 1: Shivraj said make Bhopal first in cleanliness, people were sworn in for environmental protection

1 जून को भोपाल का गौरव दिवस: CM बोले राजधानी को बनाएं स्वच्छता में प्रथम, लोगों को पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Thu, 07 Apr 2022 04:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज ने कोलार में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल को कई सौगातें दी। उन्होंने कहा कि भोपाल को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए नागरिकों के सहयोग से प्रयास करने होंगे। सीएम ने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन
Bhopal's pride day on June 1: Shivraj said make Bhopal first in cleanliness, people were sworn in for environmental protection
सीएम ने कोलार में विकास कार्यों की सौगात दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलार में आयोजित कार्यक्रम में भोपाल को कई सौगातें दी। साथ ही उन्होंने कहा कि भोपाल को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए नागरिकों के सहयोग से प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।  
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (कोलार रोड) के समग्र विकास के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। इस क्षेत्र में अनेक सुविधाओं का विकास हुआ है, लेकिन इस क्षेत्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। भोपाल को मेट्रो सिटी, हाईटेक सिटी, क्लीन सिटी और इण्डस्ट्रियल सिटी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। आगामी 01 जून को भोपाल का गौरव दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 1949 में इसी दिन भोपाल रियासत का भारतीय संघ में विलय हुआ था। इस नाते इस दिन को भुलाया नहीं जा सकता। भोपाल, रायसेन और सीहोर जिलों में अनेक लोगों ने विलीनीकरण आंदोलन में शामिल होकर जीवन का बलिदान दिया था। रायसेन जिले के नर्मदा किनारे स्थित बोरास घाट विलीनीकरण आंदोलन का शहादत स्थल भी बना था। शहीदों के स्मरण के साथ भोपाल का गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी नगर में नवनिर्मित पुल के लोकार्पण के साथ ही गोबर धन संयंत्र का भूमिपूजन किया। इस संयंत्र की क्षमता 400 टन गीले कचरे को प्रतिदिन उपचारित करने की है। इस संयंत्र से आसपास के ग्रामों को जोड़ा जाएगा। गोबर से बायो सीएनजी का निर्माण किया जाएगा। यह सीएनजी करीब 250 सिटी बसों के संचालन में उपयोगी होगी। बाजार दर से 05 रुपये कम कीमत पर सीएनजी बसों के संचालन के लिए उपलब्ध होगी। इससे सालाना एक लाख रुपये से अधिक टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आ जाएगी। यह संयंत्र 80 करोड़ रुपये की लागत का होगा।
 
सीएम ने कहा कि भोपाल नगर निगम को प्रतिवर्ष डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रॉयल्टी की राशि भी मिलेगी। अमृत मिशन में छह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण भी किया। बंसल अस्पताल के पीछे जमुनिया छीर, नीलबड़, सनखेड़ी, मक्सी और प्रोफेसर कॉलोनी में यह ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं। इनकी संयुक्त लागत करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये है। जे.के. अस्पताल के निकट पुल के निर्माण से लाखों नागरिकों को आवागमन में आसानी होगी। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉल्स देखें, जिनमें अलग-अलग उत्पाद की विक्रय सहित प्रदर्शनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री का विभिन्न संस्थाओं ने पुष्पाहारों से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत कन्या पूजन से हुई।



 
श्रेष्ठ कार्यों के लिए पुरस्कारों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न रहवासी संघों और मार्केट के विकास के श्रेष्ठ कार्य किए जाने के लिए नगद पुरस्कारों की भी घोषणा की। सर्वश्रेष्ठ मार्केट विकास कार्यों के लिए प्रथम पुरस्कार 50 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 40 लाख रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसी तरह रहवासी संघों के लिए 05 लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार और 03 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार दिया जाएगा। अन्य रहवासी संघ भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत होंगे। स्वैच्छिक संगठनों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल चलित रसोई भी शुरू की गई है, जिसमें 10 रुपये की कीमत में लोगों को भोजन उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में भिक्षावृत्ति की प्रवृत्ति को समाप्त करना है। भीख मांगने वाले बच्चों के लिए भोजन, निवास और वस्त्र की व्यवस्था के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों को राज्य सरकार सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री ने दुराचारियों के विरूद्ध सरकार के सख्त रवैये की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
 
प्रारंभ में विधायक रामेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर के लिए अनेक सुविधाएं स्वीकृत की हैं। कुल चार पुल स्वीकृत हुए थे, जिसमें से तीन का निर्माण पूर्ण हो गया है। कार्यक्रम में विधायक कृष्णा गौर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, सुमित पचौरी, दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व सांसद आलोक संजर, कमिश्नर भोपाल गुलशन बामरा, आयुक्त नगरीय विकास निकुंज श्रीवास्तव, कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया, कमिश्नर भोपाल नगर निगम वी.एस. चौधरी कोलसानी उपस्थित थे। सराफा संघ, व्यापारी संघ, होटल व्यवसायी संघ और अनेक रहवासी संघ कार्यक्रम में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed