फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal restaurant scuffle between staff and customers due to delay food order

भोपाल: ऑर्डर आने में हुई देरी को लेकर ग्राहकों और रेस्त्रां कर्मचारियों में हाथापाई

Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 30 Oct 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
bhopal restaurant scuffle between staff and customers due to delay food order
स्मैक रेस्त्रां - फोटो : ANI
भोपाल के तिलक नगर स्थित स्मैक नाम के रेस्त्रां में सोमवार देर रात ग्राहकों और संचालक पक्ष में झड़प हो गई। अमृतसरी आलू और रोटी मिलने में हुई देर की वजह से ग्राहक गुस्सा गए और रेस्त्रां के किचन में जा घुसे जहां दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। मामला इतना बढ़ गया कि रेस्त्रां के कर्मचारी और ग्राहक पक्ष ने एक-दूसरे पर तंदूर की रॉड से हमला करना शुरु कर दिया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शाहपुर थाने में काउंटर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला-

चूनाभट्टी के रहने वाले विक्की भटेजा ने बताया कि वे अपने परिवार के 18 सदस्यों के साथ रात के करीब 10 बजे रेस्त्रां में खाना खाने गए थे। उन्होंने खाने में अमृतसरी आलू और रोटी ऑर्डर किए जो बहुत देर तक नहीं आए। काफी देर हो जाने के बाद जब उनके भांजे ने किचन में जाकर पूछा तो संचालक और कर्मचारियों ने हाथापाई शुरु कर दी। साथ ही विक्की ने बताया कि कर्मचारियों ने उनके भांजे के सिर पर गर्म रॉड से हमला किया जिससे वह घायल हो गया। विक्की ने कहा कि वेटरों ने शराब पी रखी थी और वे बदतमीजी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके उलट रेस्त्रा के संचालक पुष्पेंद्र का कहना है कि वे किसी गुटखा खाने वाले को किचन के अंदर नहीं आने देते शराब पीना तो दूर की बात है। साथ ही संचालक ने बताया कि उनका ऑर्डर तैयार होने में थोड़ा समय लगेगा कहा था। इसके चलते ग्राहक पक्ष ने वेटरों के साथ गाली-गलोच करनी शुरु कर दी। फिर विक्की किचन में आकर गाली देने लगा और उसके भांजे ने आकर हाथापाई शुरु कर दी जिसके बाद कर्मचारियों को अपने बचाव में हाथ उठाना पड़ा। संचालक का आरोप है कि उन लोगों ने रेस्त्रां की महिला कर्मचारी के साथ बदतमीजी की जिसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआई आशीष भट्टाचार्य का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज किया गया है। मोहन लाल भटेजा की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा  पुष्पेंद्र की शिकायत पर विक्की भटेजा, मोहन लाल व हिमांशू  के खिलाफ मारपीट, गाली गलौच, धमकाने और तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया गया है।  

   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed