{"_id":"62c443fb315d045e6200a19a","slug":"bhopal-polling-teams-reached-all-the-centers-in-bhopal-suspension-action-will-be-taken-against-85-officers-employees-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में सभी केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल, अनुपस्थित 85 अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में सभी केंद्रों पर पहुंचे मतदान दल, अनुपस्थित 85 अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी निलंबन की कार्रवाई
Wed, 06 Jul 2022 06:37 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:37 AM IST
सार
भोपाल में बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद के लिए निर्वाचन होगा। सभी केंद्रों पर मतदान दल पहुंच गए है। प्रशासन ने अनुपस्थित 85 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
भोपाल में मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन लेकर जाता दल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में बुधवार को नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और पार्षद के लिए निर्वाचन होगा। मतदान दल सभी केंद्रों पर पहुंच गए है। प्रशासन ने अनुपस्थित 85 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश लवानिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। मतदानकर्मी सामग्री के साथ सभी 2160 केन्द्रों पर पहुंच गए है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम निर्वाचन के सभी मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा दी गई है मतदान 6 जुलाई बुधवार को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किया गए है। इसके अतिरिक्त कम्युनिकेशन केंद्र भी बनाया गया है जो प्रत्येक घंटे मतदान प्रतिशत के भी आंकड़े एकत्रित करेगा। नगर निगम चुनाव में ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराया जा रहा है। इसके लिए सभी मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार सभी व्यवस्थाएं भी सुचारू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी की देख-रेख में मंगलवार को 2160 मतदान दलों को सामग्री देकर केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्रों पर दल पहुंच गए हैं।