{"_id":"61c6b2f5cb454805502a0fb9","slug":"bhopal-news-leopard-entered-bhopal-administration-closed-swarna-jayanti-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में अंदर तक घुस आया तेंदुआ, प्रशासन ने बंद कराया स्वर्ण जयंती पार्क ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में अंदर तक घुस आया तेंदुआ, प्रशासन ने बंद कराया स्वर्ण जयंती पार्क
Sat, 25 Dec 2021 02:28 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 Dec 2021 02:28 PM IST
सार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेंदुए का मूवमेंट रजिस्टर हुआ है। ज्यूडिशियल अकादमी में 10 दिसंबर को नजर आया तेंदुआ अब स्वर्ण जयंती पार्क तक पहुंच गया है। फिलहाल पार्क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। रेस्क्यू के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तेंदुए का मूवमेंट रजिस्टर हुआ है। वह शाहपुरा के पास स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में दिखाई दिया है। इस पार्क में रोज ही 3 से 4 हजार लोग चहलकदमी करते हैं। तेंदुए की मूवमेंट को देखते हुए फिलहाल पार्क को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
10 दिसंबर को ज्यूडिशियल अकादमी में तेंदुए का मूवमेंट हुआ था। ट्रैप कैमरे ने इसकी पुष्टि भी की थी। इसके बाद शुक्रवार को वही तेंदुआ स्वर्ण जयंती पार्क तक पहुंच गया। सीपीए के रेंजर अनिल कुमार शर्मा के मुताबिक शुक्रवार को लकड़ी बीनने के लिए एक मजदूर नाले के पास पहुंचा था। उसे तेंदुआ दिखा तो वह चिल्लाने लगा कि शेर आया, शेर आया। डिप्टी रेंजर ने वहां जाकर तेंदुए की पुष्टि की। हालांकि, फोटो लेने से पहले ही तेंदुआ वहां की झाड़ियों में गुम हो गया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई है।
दो साल पहले भी हुआ था मूवमेंट
जिस इलाके में तेंदुआ नजर आया है, वहां 2019 में भी मूवमेंट रजिस्टर हुआ था। शाहपुरा पहाड़ी पर बकरे को बांधकर उसे रेस्क्यू करने की कोशिश की गई थी। उस समय वह पकड़ नहीं आया था। भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने कहा कि क्रेक टीम को मौके पर भेज दिया है। टीम पार्क के अंदर भी जांच करेगी। उसके बाद पिंजरा लगाएंगे।