फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News: Acharya Shree Vidyasagar Ji Maharaj's incarnation day will be celebrated with devotion in Bhopal.

Bhopal News: भोपाल में श्रद्धा भक्ति से मनेगा आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस

Thu, 06 Oct 2022 06:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 06 Oct 2022 06:31 PM IST
सार

विद्यासागर विधान का भव्य व दिव्य आयोजन 9 अक्टूबर को सुबह प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर में होगा। शाम को रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर भक्ति नृत्य व भजनों का आयोजन होगा जिसमें जीटीवी के शो सारेगामापा विजेता शरद शर्मा अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन
Bhopal News: Acharya Shree Vidyasagar Ji Maharaj's incarnation day will be celebrated with devotion in Bhopal.
भोपाल में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिगम्बर जैन धर्म के सबसे बड़े संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का 77वां अवतरण दिवस भोपाल में श्रद्धा भक्ति से मनाया जाएगा। भोपाल में पिछले एक महीने से इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आचार्यश्री के शिष्य मुनिश्री विमलसागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में विध्नहरण विद्यासागर विधान का भव्य व दिव्य आयोजन 9 अक्टूबर को सुबह प्रोफेसर कॉलोनी जैन मंदिर में होगा। शाम को रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर भक्ति नृत्य व भजनों का आयोजन होगा जिसमें जीटीवी के शो सारेगामापा विजेता शरद शर्मा अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

 
आयोजन के सूत्रधार रवीन्द्र जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर आचार्यश्री के अवतरण दिवस के साथ साथ दस दिगम्बर जैन मुनियों का दीक्षा दिवस भी है। इस आयोजन की तैयारी के लिए भोपाल के एक दर्जन से अधिक जैन मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। समाज की 100 से अधिक महिलाएं भक्ति नृत्य की रिहर्सल में लगी हैं। 9 अक्टूबर को सुबह 6.30 बजे जैन मंदिर प्रोफेसर कॉलोनी में मुनिश्री विमलसागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में भगवान का अभिषेक व शांतिधारा होगी। इसके बाद विध्नहरण विद्यासागर विधान किया जाएगा।
विज्ञापन

 
मुनिश्री के मंगल प्रवचन के बाद मंदिरजी में चैतन्य चमत्कारी श्री पार्श्वनाथ भगवान के गर्भगृह में 64 रजत चंवर स्थापित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में आचार्यश्री के परमभक्त शफीक खान सागर से विशेष रूप से पधार रहे हैं। आचार्यश्री की प्ररेणा से शकील खान लंबे समय से अहिंसा के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। मुनिसंघ की उपस्थिति में भोपाल के तपस्वी मुनिश्री अनुत्तर सागर जी महाराज के परिजनों का सम्मान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शाम 6.30 बजे रविन्द्र भवन के मुक्ताकाश मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिलाओं के भक्ति नृत्यों के बाद विश्व प्रसिद्ध गायक शरद शर्मा जैन भजन एवं आचार्यश्री की भक्ति के गीत गाएंगे। इस आयोजन में समाज के दानवीर व समाजसेवी मनोज जैन एमआर व सीमा जैन का समाजरत्न से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में 77 दीपों से आचार्यश्री के चित्र की आरती की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed