फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Nagar Nigam: BJP councilors ate 2.90 lakh breakfast in a day

Bhopal Nagar Nigam: बीजेपी के पार्षद एक दिन में खा गए 2.90 लाख रुपये का नाश्ता

Fri, 04 Nov 2022 11:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Nov 2022 11:38 AM IST
सार

कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने सवाल करते हुए पूछा कि बीजेपी पार्षदों ने एक बैठक में ऐसा क्या खाया कि बिल 3 लाख रुपए पहुंच गया।

विज्ञापन
Bhopal Nagar Nigam: BJP councilors ate 2.90 lakh breakfast in a day
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम में बीजेपी के नवनियुक्त पार्षदों ने एक दिन की बैठक में ही दो लाख 90 हजार रुपये का नाश्ता कर लिया। यह जानकारी निगम परिषद की बैठक में एमआईसी सदस्य ने दी।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस की पार्षद शरीन ने शपथ ग्रहण समारोह के खर्च पर सवाल पूछा था। इस पर एमआईसी की सदस्य सुषमा बबीसा ने बताया कि नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में 29 लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ। परिषद से पहले होने वाली पार्षद दल की बैठक में नाश्ते पर 2.90 लाख रुपये खर्च हुए। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले में नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने पूछा कि बीजेपी पार्षदों ने एक बैठक में ऐसा क्या खाया कि बिल तीन लाख रुपये पहुंच गया? उन्होंने बीजेपी पर जनता की गाढ़ी कमाई अपने ऊपर खर्च करने का आरोप लगाया। चौहान ने कहा कि एक तरफ महापौर और आयुक्त कहते हैं कि उनके पास बिजली बिल भरने के लिए पैसे नहीं है। दूसरी तरफ बीजेपी पार्षदों के ऊपर पैसा लुटाया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed