{"_id":"5f0f1dc58ebc3e635821a12c","slug":"bhopal-maneri-village-of-mandla-six-people-of-same-family-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेशः दो परिवारों के आपसी विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेशः दो परिवारों के आपसी विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या
Wed, 15 Jul 2020 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में दो परिवारों के आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों की धारदार हथियारों से कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मंडला के एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मनेरी गांव में ये घटना हुई है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Two brothers allegedly murdered six people of a family including two children at Maneri village in Bijadandi area of Mandla district, Madhya Pradesh today. There was a dispute between the accused & the victim family. The accused have been arrested: Mandla SP Deepak Shukla pic.twitter.com/NihjmSTO78
— ANI (@ANI) July 15, 2020
विज्ञापन
यह घटना मंडला जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर बीजाडांडी पुलिस थानांतर्गत मनेरी पुलिस चौकी के मनेरी गांव में शाम को हुई। मौके पर पहुंचे मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह ने बताया कि अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन छह लोगों की हत्या हरीश सोनी एवं उसके छोटे भाई संतोष सोनी ने की है। ये दोनों आरोपी सुंदर सोनी के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने मृतकों के घर में ही उनकी हत्या धारदार हथियारों से की है।
कुशवाह ने बताया कि ये दोनों परिवार आपस में दूर के भाई हैं।
