फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Government school teachers are dancing, Congress raises questions after viral video

भोपाल: सरकारी स्कूल के शिक्षक लगा रहे ठुमके, वायरल वीडियो के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

Thu, 17 Mar 2022 04:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 17 Mar 2022 04:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मामले में सवाल खड़े किए हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: Government school teachers are dancing, Congress raises questions after viral video
बावड़िया कलां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोपाल के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक फिल्मी गाने पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मामले में सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मामला भोपाल के बावड़िया कलां स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। यहां कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल शिक्षकों ने फिल्मी गाने पर जमकर नाचे। इसमें महिलाओँ की संख्या ज्यादा है। कई महिला शिक्षिकाओं के बीच एक पुरुष शिक्षक भी ठुमके लगाता दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो जब जिला शिक्षा अधिकार नितिन सक्सेना के पास पहुंचा तो वे भी दंग रह गए। उन्होंने कहा कि वीडियो का पता किया जा रहा है कि कब का है और डांस करने वाले लोग कौन हैं। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
इधर, वीडियो पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट किया कि महिलाओं के बीच डांस करने वाले शिक्षक सीएम के नजदीकी रिश्तेदार हैं। उन्होंने सवाल किया कि इसलिए क्या वे कुछ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed