फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Girlfriend used to talk to many people, lover killed her with an axe

भोपाल: प्रेमिका का कई लोगों से बात करना अच्छा नहीं लगता था, इस वजह से प्रेमी ने ही कुल्हाड़ी से कर दी हत्या 

Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 22 Nov 2021 07:06 PM IST
सार

भोपाल के नजीराबाद थाना पुलिस ने कुछ ही घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया। जांच के बाद सामने आया कि प्रेमी ने ही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। 
 

विज्ञापन
Bhopal: Girlfriend used to talk to many people, lover killed her with an axe
हत्यारा प्रेमी गिरफ्तार। - फोटो : is

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रेमिका के अन्य लोगों से बातचीत करने से नाराज प्रेमी ने ही कुल्हाड़ी से सिर, गर्दन और पीठ पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मामला 20 नवंबर का था। भोपाल के नजीराबाद थाने की पुलिस ने कुछ ही घंटों में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल मेहतर पिता तोरनसिंह मेहतर ने रिपोर्ट करवाई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी मां भूरीबाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस थाना नजीराबाद में केस दर्ज हुआ और जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी बीपी सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। मुखबिर से पता चला कि भूरीबाई के चंदरसिंह गुर्जर नामक 45 वर्षीय व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। इस आधार पर चंदरसिंह को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच 12 साल से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से चंदरसिंह को संदेह था कि भूरीबाई कई लोगों से बातचीत करती है। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद उसने कुल्हाड़ी से उसके सिर, गर्दन और पीठ पर गंभीर वार किए और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने चंदरसिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed