फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Gas victims burn the American flag on December 3

3 दिसंबर को अमेरिकी झंडा जलाएंगे भोपाल गैस पीड़ित

Wed, 30 Nov 2016 03:53 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Gas victims burn the American flag on December 3
फाइल फोटो - फोटो : getty images

3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी के 32 साल पूरे हो जाएंगे। गैस हादसे के प्रभावितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों ने  गैस कांड की बरसी पर अमेरिकी झंडा जलाने का ऐलान किया है। बुधवार को भोपाल में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए पांच संगठनों ने अमेरिकी सरकार और उसके रवैये की आलोचना की।

विज्ञापन


भोपाल ग्रुप फॉर इन्फॉर्मेशन एंड एक्शन के सतीनाथ षडंगी ने कहा कि अमेरिकी सरकार का यूनियन कार्बाइड व डाओ केमिकल को संरक्षण है। यही कारण है कि पिछले दो वर्षों में भोपाल जिला अदालत द्वारा डाओ केमिकल के अधीन रहे अधिकारी को अदालत में हाजिर होने के संबंध में चार नोटिस जारी किए गए और उन सभी नोटिसों की कंपनी द्वारा अवहेलना की गई। अब यह कंपनी कानूनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक और अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी डुपोंट में विलय कर रही है।
विज्ञापन


षडंगी ने कहा कि अमेरिकी सरकार के रवैये को लेकर गैस पीडि़तों में आक्रोश है, जिसके मद्देनजर हादसे की 32वीं बरसी के दिन तीन दिसंबर को अमेरिकी झंडा जलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed