भोपाल : पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- खून के आंसू रो रहे किसान, सीएम और मंत्री बेखबर
पूर्व सीएम कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान ओलावृष्टि से पीड़ित है और खून के आंसू रो रहा है लेकिन मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानों की सुध नहीं ले रहे हैं।
विस्तार
सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहकर खेतों में जाने की सलाह देने वाले मुख्यमंत्री और उनके मंत्री किसानों की सुध तक नहीं ले रहे हैं, अभी तक खेतों तक नही पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली खराब फसलों का मुआवजा और बीमा की राशि अभी तक किसानों को नहीं मिली है, तो इस बार का मुआवजा कब मिलेगा, यह बड़ा प्रश्न आज किसानों के सामने है ? प्रदेश का किसान पहले से ही खाद संकट, बिजली संकट से परेशान है और ऐसे में इस संकट ने किसानों की परेशानी को और बढ़ा दिया है।
मध्यप्रदेश के कई जिलो में ओलवृष्टि और बेमौसम बारिश से किसानो की फ़सले पूरी तरह से बर्बाद हो गयी है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 12, 2022
चारों तरफ़ बर्बादी का मंजर है , किसान राहत व मुआवज़े की माँग कर रहा है , खून के आंसू रो रहा है।
