फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Five vicious robbers who robbed a bag full of money from a collection agent were caught within a few hours.

भोपाल: कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटने वाले पांच शातिर लुटेरों को पुलिस ने धरदबोचा

Sun, 06 Feb 2022 02:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 06 Feb 2022 02:03 PM IST
सार

भोपाल में कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए रुपये और हथियार जब्त किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: Five vicious robbers who robbed a bag full of money from a collection agent were caught within a few hours.
कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटे गए रुपये और हथियार जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार फरवरी को देवजी पिता ज्ञानसिंह मेवाड़ा ने कोलार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह भारत फायनेंस कंपनी में कैश कलेक्शन का काम करता है। चार फरवरी को सुबह साढ़े सात बजे मोटरसाइकिल (MP 37-MT 4644) से कैश कलेक्शन के लिए निकला था। कजलीखेड़ा, प्रियंका नगर, गेहूंखेड़ा व चालीस झुग्गा से समूह से कुल 47 हजार 290 रुपये एकत्र किया था। जो बैग में रखकर कंधे पर टांग लिया था। बैग में टैबलेट, बायोमैट्रिक स्कैनर भी था। जब मैं यूनी होम्स के सामने पहुंचा तो पीछे से एक एक्टिवा पर दो व्यक्ति मेरे पीछे से आए और मेरा बैग छीनकर भाग गए। इसके बाद पुलिस रिपोर्ट की।


थाना प्रभारी कोलार रोड के निर्देशन मे टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे, जिसमें एक्टिवा पर दो व्यक्ति बैग लूटते नजर आए। साथ ही उनके पीछे मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति उन्हें कवर करते हुए चल रह थे। पुलिस ने मुखबिरों से पूछताछ की। इसके बाद संदेह के आधार पर सोहेल पिता हनीफ खान निवासी गेहूंखेडा कोलार रोड को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उसने सारी घटना का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथी सलमान पिता बफाती खान, आदिल सलीम खान, जोहेब पिता शोहेब खान, ओसामा अब्बास पिता आरिफ अब्बास को गिऱफ्तार किया। इनके कब्जे से एक्टिवा (एमपी 04 एसजेड 1142), मोटरसाइकिल (एमपी 04 एसयू 8358) जब्त की है। साथ ही लूटी रकम और एक चाकू भी बरामद किया है। एडिशनल सीपी ने कोलार पुलिस के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियो को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed