फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: FIR will be registered against the company of Gujarat in the case of death of engineer and laborer in sewage line

भोपाल: सीवेज लाइन में इंजीनियर और मजदूर की मौत के मामले में गुजरात की कंपनी पर दर्ज होगी एफआईआर

Wed, 15 Dec 2021 01:56 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Dec 2021 01:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर गुजरात की कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जिन इंजीनियर और मजदूर की मौत हुई है, वह इसी कंपनी के लिए काम करते थे। 
 

विज्ञापन
Bhopal: FIR will be registered against the company of Gujarat in the case of death of engineer and laborer in sewage line
भोपाल में सीवेज में उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें गड्ढे से निकालने की कोशिश करते पुलिसकर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में सीवेज में गिरने से इंजीनियर और नाबालिग मजदूर की मौत के मामले में गुजरात की अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। प्रदेश के नगरीय प्रशासन और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई करने को कहा है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों सीवेज लाइन की गहराई नापने उसके अंदर उतरे थे। 
विज्ञापन


भोपाल नगर निगम आयुक्त ने सोमवार को हुए हादसे में अपनी जांच रिपोर्ट मंत्री को सौंप दी है। उसमें साफ है कि सोमवार के हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी दोषी है। उसने अपने कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे। मंत्री ने आयुक्त को लिखे पत्र में दोनों मृतकों के रिश्तेदारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई करने को भी कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को लिखे पत्र में कहा कि अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यह कंपनी ही भोपाल में सीवेज लाइन बिछा रही है। मंत्री के पत्र के मुताबिक कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सीवेज संबंधित कार्यों के लिए स्टाफ को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। कंपनी ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया है। कंपनी ने नाबालिग मजदूर को काम पर रखकर आपराधिक कृत्य किया है।



क्या है मामला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले इंजीनियर दीपक कुमार सिंह, उम्र-28 वर्ष अपने झाबुआ के रहने वाले सहयोगी भरत सिंह (नाबालिग) के साथ सोमवार को करीब 20 फीट गहरी सीवेज लाइन में उतरे थे। वह गहराई नाप रहे थे। काफी देर तक जब वे ऊपर नहीं आए तो लोगों ने पुलिस को बुलवाया और फिर तलाश शुरू हुई। दोनों के जूते मेनहोल के बाहर रखे थे। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों के शव सीवेज से निकलवाए। गुजरात की अंकिता कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2018 में भोपाल नगर निगम का सीवेज लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट हासिल किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed