फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal: Even if the fee is not deposited, the candidates will be able to give the examination, strict action will be taken to stop them from the examination

भोपाल: फीस जमा नहीं करने पर भी परीक्षार्थी दे सकेंगे परीक्षा, परीक्षा से रोकने पर होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 16 Feb 2022 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 16 Feb 2022 06:15 PM IST
सार

अब बच्चों को फीस के कारण परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकेगा। अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Bhopal: Even if the fee is not deposited, the candidates will be able to give the examination, strict action will be taken to stop them from the examination
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। यह संज्ञान में आया है कि कुछ विद्यार्थियों द्वारा फीस जमा न करने के कारण अशासकीय विद्यालय द्वारा प्रवेश पत्र प्रदान नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी जिला भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया है कि संस्था में कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं में अध्ययनरत किसी भी विद्यार्थी को फीस जमा न करने के प्रभाव में प्रवेश पत्र न रोका जाए तथा न ही परीक्षा देने से वंचित किया जाए। यदि किसी भी विद्यार्थी, परीक्षार्थी द्वारा इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित विद्यालय के संचालक, प्राचार्य के विरुद्ध शासन नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए विद्यालय प्रधान जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed