फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime News: Rape of a five-year-old girl, accused absconding, mother suspected that the girl's paint zip was open

Bhopal Crime News: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार, बच्ची की पेंट की जिप खुली होने पर मां को हुई थी शंका

Thu, 20 Jan 2022 04:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 04:35 PM IST
सार

भोपाल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची ने मां को गलत हरकत किए जाने की शिकायत की थी। आरोपी फरार है। बागसेवनिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।
 

विज्ञापन
Bhopal Crime News: Rape of a five-year-old girl, accused absconding, mother suspected that the girl's paint zip was open
भोपाल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है।

विस्तार

भोपाल में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। बच्ची ने मां को गलत हरकत किए जाने की शिकायत की थी। आरोपी फरार है। बागसेवनिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार रात इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत आई थी। आरोपी 35 साल का राजू कुशवाह घटना के बाद से फरार है। जानकारी के मुताबिक राजू कई दिनों से बच्ची को खिलाने के बहाने अपने घर ले जा रहा था और गलत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार को बच्ची घर पहुंची, तो मां को वह कुछ गुमसुम लगी। इसी दौरान उनकी नजर बेटी के पेंट की जिप पर पड़ी। उन्होंने बच्ची इसके बारे में पूछा। मासूम ने रोते हुए मां को बताया कि राजू अंकल उसे घर ले जाकर गलत काम करते हैं। राजू शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कर ली। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed