फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Corona Hotspot: Madhya Pradesh ready to deal with Omicron, 15 new cases of corona came in 24 hours

भोपाल कोरोना का हॉटस्पॉट: ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मध्य प्रदेश तैयार, 24 घंटे में कोरोना के 15 नए केस आए

Fri, 03 Dec 2021 02:11 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 03 Dec 2021 02:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 नए केस सामने आए। नौ लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 134 हो गए हैं।  

विज्ञापन
Bhopal Corona Hotspot: Madhya Pradesh ready to deal with Omicron, 15 new cases of corona came in 24 hours
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

 मध्य प्रदेश में भोपाल कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में 15 नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 8 पॉजिटिव केस भोपाल में मिले हैं। लगातार छठे दिन भोपाल में सबसे अधिक केस मिले हैं। पिछले 6 दिन में मध्य प्रदेश में 88 केस मिले, जिसमें 54 केस भोपाल में मिले हैं। 60% से अधिक केस भोपाल में मिल रहे हैं। इंदौर में 6 दिन में 22 केस मिले हैं। 
विज्ञापन


भोपाल में बढ़ते केस को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अभी तक प्रदेश में नए वैरिएंट का कोई भी केस नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 नए केस सामने आए, जबकि 9 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 134 हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट काम करने लगे हैं। आईसीयू और सामान्य बेड्स की संख्या पर्याप्त है। अगर तीसरी लहर आती है तो हम उसका सामना करने को पूरी तरह तैयार है। 
विज्ञापन


Koo App

#Corona के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह अलर्ट है। अभी तक प्रदेश में नए वैरिएंट का कोई भी केस नहीं मिला है।      पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15 नए केस आए हैं जबकि 9 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 134 हैं।   #OmicronVarient #IndiaFightsCorona

View attached media content

- Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 3 Dec 2021

  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed