{"_id":"6274d4b2432ea340a94d3de6","slug":"bhopal-cobbler-conference-shivraj-said-that-the-government-will-conduct-training-to-increase-the-income-of-leather-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल ‘मोची सम्मेलन’: शिवराज बोले- चमड़े का काम करने वालों की आय बढ़ाने सरकार कराएगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल ‘मोची सम्मेलन’: शिवराज बोले- चमड़े का काम करने वालों की आय बढ़ाने सरकार कराएगी ट्रेनिंग
Fri, 06 May 2022 05:37 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 06 May 2022 05:37 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सरकारी अवास पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के मोची बंधुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरकार चमड़े का काम करने वालों की आय बढ़ाने ट्रेनिंग कराएगी।
विज्ञापन
सीएम हाउस पर मोची सम्मेलन का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सरकारी अवास पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के मोची बंधुओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि सरकार चमड़े का काम करने वालों की आय बढ़ाने ट्रेनिंग कराएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में हर साल रविदास जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने मोची बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कि चमड़े का काम करने वाले लोगों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ट्रेनिंग कराएगी। उन्होंने कहा कि बुदनी के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के 78 चमड़े का काम करने वाले लोगों को काम-धंधा अच्छे से चलाने और आय बढ़ाने के लिए 10-10 हजार रुपये के चेक दिए गए। साथ ही उनके काम के लिए जरूरी किट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी में कोई छूट गया तो सर्वे कर उसका नाम जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मोटर बनाने वाला मोटर का कारीगर, घर बनाने वाला घर का कारीगर होता है आप भी कारीगर हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में जो भाई बहन सबसे पीछे रहे गए, सबसे नीचे रह गए। उनकी भलाई सबसे पहले है हमारे लिए। यदि गरीब के चेहरे पर मुस्कराहट नहीं आई। यदि उसे काम-धंधे देने की कोशिश नहीं की। यदि उसको इज्जत और सम्मान नहीं मिला तो फिर शिवराज के मुख्यमंत्री रहने का मतलब क्या है?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पादुका योजना के तहत अच्छे डिजाइन के जूते-चप्पल बनाने के लिए ट्रेनिंग कराएगी। आधुनिक मशीनों पर काम सिखाया जाएगा। इसके लिए क्रिस्प ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाएगा और कलेक्टर कॉर्डिनेट करेंगे। बुधनी विधानसभा क्षेत्र रोल मॉडल होगा। इसे बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई दूसरा काम करना चाहता है तो उसे स्वयं सहायता समूह से जोड़कर मदद करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडर्स योजना, संबल योजना समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभ लेकर जीवन स्तर को ऊपर उठाने की बात कही।