{"_id":"623469b24f5fc06dd63cfbf6","slug":"bhopal-a-man-set-himself-on-fire-for-not-giving-matches-near-raj-bhavan-admitted-to-hamidia-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली, हमीदिया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली, हमीदिया अस्पताल में भर्ती
Fri, 18 Mar 2022 04:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 18 Mar 2022 04:44 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर एक शख्स ने खुद को आग लगा ली। युवक को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
युवक ने खुद को आग लगाई (प्रतिकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में मानसिक बीमार व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। राजभवन के पास माचिस नहीं देने पर उसने घटना को अंजाम दिया। उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय राजेश वल्लभ नगर की झुग्गियों में अकेला रहता है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शुक्रवार सुबह राजेश राजभवन के पास चाय की दुकान पहुंचा, उसने दुकान संचालक से माचिस मांगी। दुकान संचालक ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसके बाद राजेश चला गया। बाद में करीब 11 बजे राजेश माचिस लेकर आया और उसने अपने कपड़ों में चाय की दुकान के पास आग लगा ली। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया। वह 20 से 30 प्रतिशत झुलस गया। अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अरेरा हिल्स थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।